क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मुहूर्त, मंत्र और खास उपाय

On: मार्च 26, 2026 12:20 अपराह्न
Follow Us:
chaitra navratri 2026: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मुहूर्त, मंत्र और खास उपाय
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है, जिसे महाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष महाष्टमी आज 26 मार्च 2026 को है और अष्टमी तिथि सुबह 11:48 बजे तक रहेगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा करने से सुख-समृद्धि, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या करने के कारण मां पार्वती का शरीर काला पड़ गया था। बाद में भगवान शिव ने गंगाजल से उनका स्नान कराया, जिससे उनका स्वरूप अत्यंत गौर और दिव्य हो गया। इसी कारण उन्हें मां महागौरी कहा जाता है।

Chaitra Navratri 1 2 300x200

मां महागौरी का स्वरूप

मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत शांत और पवित्रता का प्रतीक है। वे श्वेत वस्त्र धारण करती हैं और वृषभ यानी बैल पर सवार रहती हैं, इसलिए उन्हें वृषारूढ़ा भी कहा जाता है। उनके चार हाथ होते हैं, जिनमें त्रिशूल, डमरू और वरमुद्रा व अभयमुद्रा शामिल हैं।

मां महागौरी पूजा मुहूर्त

महाष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:50 से 8:21 बजे तक है। इस दिन पूजा से पहले स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें और विधि-विधान से मां की स्थापना कर पूजा करें।

Chaitra Navratri 2026 Day 8 1 300x200
कन्या पूजन मुहूर्त – सुबह 10.55 – दोपहर 12.27 (Navratri Kanya Pujan Muhurt)

मां महागौरी पूजा विधि (Maa Mahagauri Puja Vidhi)

• नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए.
• रात की रानी के फूल माता महागौरी को अधिक पसंद है. इसलिए इस दिन फूल से पूजा करनी चाहिए.
• माता को चौकी पर स्थापित करने से पहले गंगाजल से स्थान को पवित्र करें. चौकी पर श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका यानी 16 देवियां, सप्त घृत मातृका यानी सात सिंदूर की बिंदी लगाकर स्थापना करें. माता की सप्तशती मंत्रों से पूजा करें.

Images 3 2

मां महागौरी का भोग

मां महागौरी को नारियल का भोग बेहद प्रिय है. माता को सफेद रंग की वस्तुएं विशेष पसंद हैं, जो शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक हैं.

मां महागौरी के मंत्र

बीज मंत्र – “ॐ देवी महागौर्यै नमः॥”
ध्यान मंत्र – श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”
स्तुति मंत्र – “सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते॥”

मां महागौरी की पूजा के लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां महागौरी की पूजा करने से अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मकता आती है और सभी प्रकार के पापों का नाश होता है।

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग, शुभ रंग और आरती

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

cgpsc result 2025: cgpsc प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना नाम, इस दिन होगी मेंस परीक्षा

CGPSC Result 2025: CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना नाम, इस दिन होगी मेंस परीक्षा

raipur accident: रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; 200 फीट तक घसीटा

Raipur Accident: रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; 200 फीट तक घसीटा

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा मैं तैयार हूं

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

दिल्ली लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी:9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी 20 होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी

टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी: 9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20 होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी

इस बार ipl की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:पिछले साल की भगदड़ के चलते bcci का फैसला, फाइनल में ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी होगी

इस बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी: बीसीसीआई का फैसला, पिछले साल की भगदड़ के चलते फाइनल में ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी होगी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });