CGPSC Result 39753: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जारी परिणाम के अनुसार कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। आयोग ने जानकारी दी है कि मेंस परीक्षा का आयोजन 16 से 19 मई 2026 के बीच किया जाएगा। (CGPSC प्री परीक्षा रिजल्ट). बता दें कि CGPSC प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य की विभिन्न 20 सेवाओं के अंतर्गत कुल 265 पदों पर नियुक्ति की जानी है। (CGPSC रिजल्ट 2025). आयोग के अनुसार विज्ञापित पदों के 15 गुना के आधार पर 3975 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, लेकिन वर्गवार और उपवर्गवार पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार कुल 3921 अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। (CGPSC Prelims Result). मेंस परीक्षा (CGPSC Mains Exam Date) में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, जहां अंक, कट-ऑफ और अन्य जरूरी विवरण उपलब्ध हैं।
CGPSC Result 2025: CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना नाम, इस दिन होगी मेंस परीक्षा
By worldprime
On: मार्च 26, 2026 4:29 अपराह्न
---Advertisement---






