Janjgir Champa Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार एक हाईवा वाहन ने 12 गौवंशों को कुचल दिया। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के रेमंड मोड़ चौक के पास हुई।. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8 बजे तिराहा के पास गौवंशों का झुंड बैठा हुआ था। इसी दौरान मुलमुला चौक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया और कुचलते हुए आगे बढ़ गया।. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वाहन के नीचे एक गाय फंस जाने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सका। इसी दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और चालक को पकड़ लिया।. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चालक नरोत्तम यादव, निवासी सोनसरी को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Janjgir Champa Accident: तेज रफ्तार हाईवा ने 12 गौवंशों को कुचला, चालक गिरफ्तार
By worldprime
On: मार्च 26, 2026 5:46 अपराह्न
---Advertisement---





