Durg Breaking: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित कुम्हारी खारुन नदी पर बने ब्रिज को मरम्मत कार्य के चलते 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए बंद किया जाएगा। यह ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित है, जहां एक माह तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। (कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 महीने तक बंद). ब्रिज बंद रहने के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दुर्ग पुलिस, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बैठक कर विस्तृत रूट डायवर्सन प्लान तैयार किया है। (Kumhari Kharun Bridge Band). यातायात विभाग के अनुसार दुर्ग से रायपुर जाने वाले हल्के वाहनों को नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग से होकर गुजरना होगा। वहीं सुपेला और रिसाली क्षेत्र के वाहन चालकों को उतई-सेलूद-ढौर-अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। (कुम्हारी खारुन ब्रिज बंद). रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहनों को चंदनीडीह-पुराना रपटा पुल या रायपुरा-महादेवघाट-अमलेश्वर मार्ग से होकर आने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वाहनों के लिए अलग से समय और मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिसमें सुबह और शाम के समय कुछ मार्गों पर उनकी आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी। (Kumhari Kharun Bridge Closed). इसके अलावा राजनांदगांव और महासमुंद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित समय पर टोल प्लाजा और प्रमुख स्थानों पर रोका जाएगा।. निर्माण एजेंसी को डायवर्सन प्वाइंट्स पर स्पष्ट संकेतक लगाने, 24 घंटे वालेंटियर तैनात करने और आवश्यकतानुसार क्रेन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल भी तैनात रहेगा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
Durg Breaking: कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 महीने तक बंद, आने-जाने वालों के लिए बदलें रास्ते…
By worldprime
On: मार्च 26, 2026 6:48 अपराह्न
---Advertisement---





