क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार बताकर शोषण किया; पीड़ित ने अशोक खरात की गिरफ्तारी से हिम्मत जुटाकर FIR कराई

On: मार्च 27, 2026 5:03 अपराह्न
Follow Us:
महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार बताकर शोषण किया; पीड़ित ने अशोक खरात की गिरफ्तारी से हिम्मत जुटाकर fir कराई
---Advertisement---

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की 35 साल की महिला के साथ कई बार रेप किया। आरोपी की पहचान 40 साल के हृषिकेश वैद्य के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में नासिक में एक अन्य स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। नासिक पुलिस ने 18 मार्च को 67 साल के ज्योतिषी अशोक खरात को 35 साल की महिला से बार-बार रेप करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। उसके संपर्क में कई बड़े नेता भी थे। पीड़ित का दावा- आरोपी ने कई महिलाओं से रेप किया महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई अन्य महिलाओं को भी फंसाकर उनका यौन शोषण किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। हालांकि, आरोपी ने सोशल मीडिया पर आरोपों से इनकार करते हुए इसे झूठा मामला बताया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की आरोपी से 2023 में फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। उसी साल दिसंबर में आरोपी पुणे आया। FIR के अनुसार, उसने महिला को यह कहकर बहलाया कि वह महादेव का अवतार है और महिला उसकी पार्वती है। आरोपी महिला को पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे बेहोश करके उसके साथ रेप किया। अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि बाबा ने महिला की बिना जानकारी के अश्लील तस्वीरें भी लीं। बाद में इन्हीं तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मई 2025 में आरोपी ने उसे पालघर के वसई के एक होटल में बुलाकर फिर से रेप करने की कोशिश की। वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर हीरालाल जाधव ने बताया कि महिला नासिक के मामले से प्रेरित होकर सामने आई। चूंकि मुख्य घटना पुणे में हुई थी, इसलिए माणिकपुर पुलिस ने पहले जीरो FIR दर्ज की और बाद में जांच को पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया। जीरो FIR वह होती है, जिसे किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा सकता है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो। पुणे पुलिस के डीसीपी (क्राइम) निखिल पिंगले ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। —————————— ये खबरें भी पढ़ें… महाराष्ट्र- गिरफ्तार बाबा पर 5 नरबलि की आशंका:महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, 10 साल में 1500 करोड़ का साम्राज्य बनाया महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ‘कैप्टन’ और ‘कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट’ बताने वाला अशोक खरात यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोपों में जांच के दायरे में है। जांच में उसके नेटवर्क, संपत्तियों और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस को 5 नरबलि के संकेत मिले हैं, जिनकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा: विपक्ष का आरोपी से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप, दावा- अनुष्ठान में तीसरी उंगली काटी महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });