क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे

On: मार्च 27, 2026 4:20 अपराह्न
Follow Us:
कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे
---Advertisement---

कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 143 से ज्यादा लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप से उछलकर लोग सड़क पर गिर गए। सड़क पर पड़े घायल तड़पते रहे। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे हुआ हादसा फतेहपुर जिले के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले करीब 25 लोग पिकअप से कौशांबी के कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए थे। इससे पहले इन लोगों ने प्रयागराज में बच्चे का मुंडन कराया था। डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर ट्राले में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 4 एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। CMO संजय कुमार ने बताया कि सैनी थाना के पास अजुवा मोड़ पर हादसा हुआ। जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, मैंने तुरंत 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को फोन किया। इसके बाद 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हमारे सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कुल 23 मरीज लाए गए। इनमें से एक महिला और 3 बच्चों की मौत हो चुकी थी। बाद में 4 और महिलाओं की और मौत हो गई। इसके अलावा, 5 मरीज ऐसे थे, जिन्हें फ्रैक्चर की संभावना थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां ऑर्थोपेडिक सर्जन और अन्य डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बाकी 14 अन्य मरीजों, जिनमें कुछ बच्चे और वयस्क शामिल हैं, उनका इलाज यहीं (CHC) चल रहा है। सीओ सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है। ये लोग प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे। 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। खबर अपडेट हो रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });