पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर हिंसा हुई। इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत किसी जगह पर चार या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया कि भीड़ ने मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में फुलतला मोड़ पर भीड़ ने भगवा ध्वज को अपमानजनक ढंग से नीचे उतारा गया और फेंक दिया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने इसकी वीडियो शेयर कर लिखा- यह भगवा ध्वज और सनातन धर्म का अपमान है।
बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा:पत्थरबाजी में कई घायल, दुकानों में आगजनी; भाजपा का आरोप- भगवा झंडा फेंककर सनातन धर्म का अपमान किया
By worldprime
On: मार्च 27, 2026 8:40 अपराह्न
---Advertisement---



