Bilaspur Accident: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में अवैध बिजली कनेक्शन और लापरवाही ने 5 वर्षीय मासूम की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम पसरा हुआ है।. जानकारी के अनुसार, रोजी-मजदूरी करने वाला रमेश सिंह अपने परिवार के साथ एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम कर रहा था। इसी दौरान नहाने के वक्त उसकी 5 साल की बेटी खुले बिजली तार की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख उसे बचाने दौड़े पिता रमेश और उसकी पत्नी भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि माता-पिता का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद शव को वापस अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया।. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान में हुकिंग के जरिए अवैध रूप से बिजली ली जा रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur Accident: निर्माणाधीन मकान में करंट से 5 साल की बच्ची की मौत; बचाने दौड़े माता-पिता भी झुलसे
By worldprime
On: मार्च 28, 2026 5:22 अपराह्न
---Advertisement---





