क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Resort: रिसॉर्ट में पकाया हिरण का मांस, मैनेजर समेत 4 कर्मचारी गिरफ्तार

On: मार्च 28, 2026 6:17 अपराह्न
Follow Us:
bilaspur resort: रिसॉर्ट में पकाया हिरण का मांस, मैनेजर समेत 4 कर्मचारी गिरफ्तार
---Advertisement---

Bilaspur Resort: बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में वन्यजीव शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में हिरण का शिकार कर उसका मांस पकाया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से पका हुआ मांस बरामद किया और मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला बेलगहना वन परिक्षेत्र के कुरदर स्थित एथनिक रिसॉर्ट का है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में हिरण का शिकार कर उसका मांस तैयार किया जा रहा है। टीम ने दबिश दी तो किचन में कड़ाही में मांस पकता हुआ मिला।

WhatsApp Image 2026 03 28 At 2.11.40 PM 300x180

रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाया

जांच में पता चला कि, एथनिक रिसार्ट पर्यटन मंडल संचालित करता है। जहां 8 से 10 कर्मचारी कार्यरत हैं। मैनेजर और कर्मचारियों के लिए हिरण का मीट बनाया जा रहा था। टीम ने कुक रामकुमार टोप्पो समेत रिसॉर्ट के मैनेजर रजनीश सिंह सहित रमेश यादव, संजय वर्मा को पकड़ा है। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

मैनेजर समेत 4 कर्मचारी गिरफ्तार

वन विभाग के अफसरों ने मैनेजर रजनीश सिंह के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की, तब उन्होंने खुद का बचाव करते हुए कहा कि, उन्हें नहीं पता मांस किसका है। उन्होंने पूरा दोष कुक रामकुमार टोप्पो पर मढ़ दिया। जबकि, कुक रामकुमार ने कहा कि उसे इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। उसे गांव के जनक बैगा ने पत्ते में मांस लाकर दिया था।

Image 10 1774684635 300x225

जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा जाएगा मीट

वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार आरोपियों का बयान दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अफसरों ने बताया कि, जब्त मांस को जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा जाएगा, ताकि पुष्टि हो सके कि यह हिरण का ही मांस है या नहीं। हालांकि, वन विभाग की जांच में हिरण के बाकी अवशेषों का कुछ पता नहीं चल सका है।

WhatsApp Image 2026 03 28 At 1.41.11 PM 300x266

जंगल में बेधड़क हो रहा वन्य जीवों का शिकार

कोटा-बेलगहना क्षेत्र में इससे पहले भी वन्य जीवों के शिकार हो चुके हैं। जंगल में करंट लगाकर बाघ-तेंदुआ के साथ ही जंगली सुअरों का भी शिकार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कई प्राइवेट रिसार्ट भी हैं, जहां इसी तरह हिरण का शिकार कर मीट बनाया जाता है। लेकिन, वन विभाग के अफसरों ने अब तक प्राइवेट रिसार्ट में छापेमारी नहीं की है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं:ईरान जंग के कारण रॉ मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं:ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं:ईरान जंग के कारण रॉ मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं:ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत

आज की सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र tet के आवेदन शुरू; नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 वैकेंसी, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में 14 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र TET के आवेदन शुरू; नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 वैकेंसी, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में 14 ओपनिंग्स

कांग्रेस बोली गोवा सेक्स स्कैंडल में 100 से ज्यादा नाबालिग पीड़ित:प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा पार्षद का बेटा 3 साल से इस नेटवर्क में शामिल

कांग्रेस बोली-गोवा सेक्स स्कैंडल में 100 से ज्यादा नाबालिग पीड़ित:प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा पार्षद का बेटा 3 साल से इस नेटवर्क में शामिल

mahasamund ganja taskari: एम्बुलेंस से गांजा तस्करी, सलमान खान समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Mahasamund Ganja Taskari: एम्बुलेंस से गांजा तस्करी, सलमान खान समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बैंक अपने पास 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं रख सकेंगे:रुपए में लगातार गिरावट को रोकने के लिए rbi का निर्देश, इससे विदेशी सामान सस्ते होंगे

बैंक अपने पास 100-मिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं रख सकेंगे:रुपए में लगातार गिरावट को रोकने के लिए RBI का निर्देश, इससे विदेशी सामान सस्ते होंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });