क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bhilai Suicide: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता का नाम, जानिए पूरा मामला

On: मार्च 29, 2026 11:19 पूर्वाह्न
Follow Us:
bhilai suicide: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता का नाम, जानिए पूरा मामला
---Advertisement---

Bhilai Suicide: छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के भिलाई स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मोहन रामटेक (42) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दो लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है।

यह मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। सुसाइड नोट में मृतक ने राजू पाल नामक व्यक्ति को कांग्रेस नेता बताते हुए उस पर और सोनिया गोस्वामी पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगाया है। नोट में लिखा है कि दोनों उस पर एक लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मोहन रामटेक (42) पिछले करीब 3 महीने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पेंटिंग का काम करता था। शनिवार (28 मार्च) को उसकी मां का भिलाई के एक अस्पताल में ऑपरेशन होना था। जिस कारण परिवार के सभी लोग रात से अस्पताल में थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। मोहन अकेले था।

जब 28 मार्च की सुबह पत्नी घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने मकान मालिक को जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला गया, तो अंदर मोहन की लाश पड़ी थी। मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

DURG 860x645 2 300x225

मौके से मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना पुलिस, एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त किया है।

सुसाइड में लिखी यह बात

सुसाइड नोट में लिखा है कि, मैं मोहन रामटेके अपने होसों हवास में यह बात लिख रहा हूं कि राजू पाल और सोनिया गोस्वामी सट्टा चलाते हैं। वो मुझे धमकी दे रहे हैं कि एक लाख रुपए दो नहीं तो पुलिस में फंसा देंगे और जेल भिजवा देंगे। मेरी पत्नी का ऑपरेशन होना था, तो मैं राजू पाल को बोला कि भैया मुझे मदद चाहिए।

उसने मुझे कहा कि, मैं क्या बोलूं सट्टा लगा, एक नंबर दे रहा हूं। वो नंबर सोनिया गोस्वामी का था। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं कि, मैं उन्हें एक लाख दूं जो कि मैं नहीं दे पाउंगा। इसलिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि मेरी मौत को नजर अंदाज न करें, क्योंकि राजू बोलता है कि पुलिस मेरी जेब में है, क्योंकि हम कांग्रेस के नेता हैं।

मेरा पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि, राजू पाल और सोनिया गोस्वामी जैसे लोगों को सजा दी जाए, जो आम आदमी को अपने झांसे में फंसाकर अपना फायदा उठाते हैं। आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध है कि बिना किसी दवाब के कोई भी पुलिसकर्मी फैसला न लें। पहले अपने घर जाकर अपने परिवार को देखें कि यह घटना उसके साथ हो तो क्या होगा।

शरीर पर चोट के निशान

पुलिस का कहना है कि, पहली नजर में फंदे पर लटकने की आशंका है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, मृतक के भाई नवीन रामटेके ने बताया कि, किसी से कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सभी एंगल से जांच जारी

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें कुछ नाम आए हैं जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए genz प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च:3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग

अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च:3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग

पीयूष मिश्रा बोले धुरंधर 2 प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं है:आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर की तारीफ की, बोमन ईरानी ने कहा सक्सेस सेलिब्रेट होनी चाहिए

पीयूष मिश्रा बोले- धुरंधर 2 प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं है:आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर की तारीफ की, बोमन ईरानी ने कहा- सक्सेस सेलिब्रेट होनी चाहिए

विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस दी:ipl 2026 के पहले मैच में rcb की जीत के बाद लुटाया प्यार, देखें वीडियो

विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस दी:IPL 2026 के पहले मैच में RCB की जीत के बाद लुटाया प्यार, देखें वीडियो

विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस दी:ipl 2026 के पहले मैच में rcb की जीत के बाद लुटाया प्यार

विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस दी:IPL 2026 के पहले मैच में RCB की जीत के बाद लुटाया प्यार

अप्रैल में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे

अप्रैल में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });