उत्तर प्रदेश के मेरठ में होने वाले इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। रविवार को सकौती में जाट संसद में महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। करीब 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से आसपास के जाट समाज के लोग पहुंच चुके हैं। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक रामावतार पलसानिया ने बताया- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान, राजस्थान सांसद हनुमान बेनीवाल, संजीव बालियान के साथ वेस्ट यूपी और देशभर के प्रतिष्ठित जाट समाज के लोग रहेंगे। लाखों लोग पहुंचकर महाराजा सूरजमल को नमन करेंगे। अब देशभर में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के अभियान की शुरुआत कर दी गई है। 4 तस्वीरें देखिए… मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए
मेरठ में ‘इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट’ में पहुंचे पंजाब CM:महाराज सूरजमल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण; 2 हजार ट्रैक्टरों से पहुंचे जाट
By worldprime
On: मार्च 29, 2026 6:40 पूर्वाह्न
---Advertisement---