क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:अरुणाचल के किबिथू में पिकअप ट्रक खाई में गिरा, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

On: मार्च 28, 2026 1:10 पूर्वाह्न
Follow Us:
भास्कर अपडेट्स:अरुणाचल के किबिथू में पिकअप ट्रक खाई में गिरा, 4 लोगों की मौत, 3 घायल
---Advertisement---

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में शनिवार को एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा किबिथू सर्कल में याकुंग गांव और बारा कुंदन के बीच हुआ। मरने वालों में 5 साल का बच्चा भी शामिल है। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… रेमंड ग्रुप के पूर्व MD विजयपत सिंघानिया का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस रेमंड ग्रुप के पूर्व एमडी विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजयपत सिंघानिया देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी रेमंड ग्रुप के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। विजयपत सिंघानिया अपने आखिरी सालों में अपने बेटे गौतम सिंघानिया के साथ विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। यह मामला परिवार और संपत्ति से जुड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति और कंपनी अपने बेटे को सौंप दी, लेकिन बाद में उन्हें ही अपने घर से अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने ही बेटे की वजह से मुश्किल हालात में रहना पड़ा। सीजेआई सूर्यकांत ने लेह में नए जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया सीजेआई सूर्यकांत ने शनिवार को लद्दाख के लेह में नए जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस दौरान लद्दाख लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (LLSA) की नई बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि यह नया इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले समय में लेह के लोगों के लिए न्याय तक पहुंच को आसान बनाएगा। करगिल में भी इसी तरह के कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण करीब ₹54.85 करोड़ की लागत से हुआ है, जबकि LLSA भवन पर लगभग ₹23 करोड़ खर्च किए गए हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 2 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कई पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें और हथियार बरामद किए। जांच में सामने आया कि ये हथियार दिल्ली में सप्लाई किए जा रहे थे और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। आंध्र प्रदेश विधानसभा में केंद्र से अमरावती को राजधानी की कानूनी मान्यता देने की मांग का प्रस्ताव पास आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती को राजधानी बनाने के लिए केंद्र से कानूनी मान्यता देने की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। इसमें कहा गया कि नई ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में अमरावती का विकास जरूरी है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया था। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत राज्य दो हिस्सों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बंट गया था। उस समय तय किया गया था कि हैदराबाद 10 साल तक दोनों राज्यों की साझा राजधानी रहेगा और इस दौरान आंध्र प्रदेश को अपनी नई राजधानी विकसित करनी होगी। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अन्य नेताओं के साथ बैठक की। इसमें पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। ASI ने ऐतिहासिक स्थलों की रिपोर्ट देने में देरी की, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस दिया सुप्रीम कोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के महानिदेशक को अवमानना नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा कि उसके आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया गया है। कोर्ट ने दिल्ली के 27.66 ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण की रिपोर्ट मांगी थी लेकिन ASI समय पर जवाब नहीं दे पाया। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। अरुणाचल प्रदेश में 27.08 महिलाएं रेस्क्यू, मानव तस्करी करने वाले 228 आरोपी गिरफ्तार अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से पुलिस ने देह व्यापार के मामले में एक्शन लेते हुए 27.04 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाहरलागुन क्षेत्र में रेड मारी थी। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गईं सभी महिलाएं असम की हैं। सभी गरीब परिवारों से हैं, जिन्हें पैसे के लालच में देह व्यापार में धकेला गया है। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान की मौत, कार्डियक अरेस्ट का शक जम्मू-कश्मीर को शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल ज्ञान चंद CRPF की 212वीं बटालियन में तैनात थे। शनिवार सुबह वे डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस (DPL) स्थित कैंप में मौजूद थे, यहीं पर बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट का शक जताया है। मामले में FIR भी दर्ज कराई गई है। गृह मंत्री अमित शाह की फ्लाइट 212 घंटे लेट, खराब मौसम के कारण हवा में चक्कर लगाती रही गृह मंत्री अमित शाह की कोलकाता पहुंचने वाली फ्लाइट शुक्रवार रात खराब मौसम के कारण करीब 153 घंटे लेट हो गई। उनका विमान तय समय 215:218 बजे की बजाय शनिवार तड़के 21:46 बजे उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने के कारण विमान को नादिया और नॉर्थ 24 परगना के ऊपर काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने पड़े। शाह रात 10:46 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे और लैंडिंग के बाद 2 बजे होटल पहुंचे। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट भी इसी तरह मौसम की वजह से करीब एक घंटे तक लैंड नहीं कर सकी थी। शनिवार दोपहर शाह न्यू टाउन में टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे। बंगाल में SIR की दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी, कितने नाम जुड़े या कटे नहीं बताया पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने शुक्रवार रात दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इसमें कितने नाम जोड़े या हटाए गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आयोग के मुताबिक, बूथवार लिस्ट रात करीब 11:183 बजे वेबसाइट पर अपलोड की गई, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण कितने नाम जुड़े या कटे, यह डेटा एक्सेस नहीं हो सका। इससे पहले सोमवार को पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 13 लाख नाम हटाए गए थे। ये नाम ‘अंडर एडजुडिकेशन’ थे, यानी आयोग इनके दस्तावेजों की जांच कर रहा था। आयोग के मुताबिक, 60 लाख से ज्यादा नाम इस श्रेणी में रखे गए थे। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान 58 लाख नाम हटाए गए थे। इसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। 28 फरवरी को जारी फाइनल वोटर लिस्ट में यह संख्या घटकर 7.04 करोड़ रह गई। ISIS से जुड़े 12 युवा गिरफ्तार, गेमिंग एप पर हुई थी मुलाकात ISIS जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधों के आरोप में 12 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कई राज्यों में की गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी गेमिंग ऐप के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में आए। आरोपियों में आंध्र के रहमतुल्लाह शरीफ, मिर्जा सोहेल बेग, मो. दानिश, बिहार के शादमान दिलकुश, अजमानुल्लाह, दिल्ली के लकी, बंगाल के मीर अली, राजस्थान के जीशान, कर्नाटक के सलाम, महाराष्ट्र के शाहरुख, शियाक व तेलंगाना की सायदा बेगम शामिल हैं। हाल ही में जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में सामने आया है कि आतंकी संगठन अब गेमिंग एप के जरिए युवाओं को फंसा रहे हैं। इसमें डिस्कॉर्ड, ट्विच, रॉबलॉक्स, फोर्टनाइट एप का नाम आया है। देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस के नए वैक्सीन को मंजूरी, बच्चों के डोज में भी बदलाव देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सरकार की विशेष विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने तीन वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इनमें जापान की फार्मा कंपनी टकेडा की टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन खास है। यह डेंगू के चारों प्रकार के वायरस से बचाती है। फ्रांस की कंपनी सनोफी हेल्थकेयर की मेनिंगोकोकल पॉलिसैकेराइड टेटनस वैक्सीन को भी मंजूरी दी गई है। यह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से बचाव के लिए 2 साल से अधिक उम्र वालों को दी जाएगी। इसी तरह, एसईसी ने निमोनिया से बचाव के लिए जीसी केमी फार्मा कंपनी की पीसीवी वैक्सीन के डोज में अहम बदलाव की सिफारिश की है। अब बच्चों को तीन डोज के बाद 15 से 18 महीने की उम्र में एक बूस्टर डोज दी जाएगी। चिकनगुनिया के लिए जायडस लाइफसाइंसेज की ओर से विकसित इन एक्टिवेटेड चिकनगुनिया वैक्सीन को शुरुआती स्तर के ट्रायल (फेज-1) की मंजूरी मिल गई है। इस वायरस की अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिंकू का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर कोलकाता को जीताया:रहाणे 12वीं बार जीरो पर आउट, वरुण के 200 टी-20 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पश्चिम बंगाल में पीएम ने झालमूड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार को ₹10 दिए; उसने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 की मौत:विरुधुनगर में हादसा, 6 घायल, कई मलबे में दबे; आसपास की बिल्डिंग में भी दरारें आईं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान के सस्ते ड्रोन अमेरिका के लिए बने बड़ा सिरदर्द:₹32 लाख के ड्रोन को रोकने लाखों-करोड़ों खर्च, अमेरिका की ऑपरेशनल कॉस्ट तेजी से बढ़ी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });