नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बरनाला में जैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरने की रही, जिसके उसके अंदर सो रहे 3 लोग मलबे में दब गए और उन सबकी मौत हो गई। बिल्डिंग गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. जैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरी, 3 की मौत बरनाला के फरवाही गांव में आज (रविवार) सुबह एक मकान गिरने से 3 लोग मलबे में दब गए। इससे तीनों की मौत हो गई। ये तीनों मकान के अंदर सोए हुए थे। इन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। मलबा हटाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंची थीं। उन्होंने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटवाया। अधिकारियों ने 20253 शव बरामद होने के बाद भी कई घंटे तक जेसीबी चलवाई, ताकि यदि कोई और भी मलबे में दबा हो तो उसे भी निकाला जा सके। बताया जा रहा है कि मकान की नींव धंस जाने के बाद उसे जैक से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। जिन लोगों की मौत हुई है, वे इसी काम में लगे हुए थे। ये कुल 4 लोग थे, लेकिन एक व्यक्ति शनिवार शाम को ही घर निकल गया था, जिससे उसकी जान बच गई। DSP सतवीर सिंह ने बताया कि गांव फरवाही में विशाल के घर की मरम्मत मोगा का ठेकेदार रणजीत करवा रहा था। इस मकान की दीवारों में सीवर का पानी घुसने के कारण यह एक तरफ धंस गया था। आज सुबह अचानक मकान की दीवार एक तरफ झुक गई और मकान गिर गया। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई, जिनके शव सिविल अस्पताल बरनाला में रखवा दिए गए हैं। एक अज्ञात युवक कल रात अपने घर पहुंच गया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. शादी के 1 साल बाद खुदकुशी, 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा लुधियाना में 5 लाइनों का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया। युवक ने लिखा कि वह मरना नहीं चाहता, लेकिन मेरी घरवाली ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। युवक ने जिस युवती से शादी की थी, वह तलाकशुदा थी। पुलिस जब फंदा लगाने की सूचना पर जांच करने पहुंची तो वहां से 2 पेज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मां का आरोप है कि सास की दखलअंदाजी की वजह दोनों के रिश्ते बिगड़े। पत्नी उसे छोड़कर 6 महीने की बेटी समेत 2 महीने से अपने मायके में बैठी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मरना नहीं था। मेरी घरवाली ने मरने के लिए मजबूर कर दिया। मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। दूसरे पेज पर भी यही लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। (पढ़ें पूरी खबर) 103. पंजाबी सिंगर को शो से पहले नोटिस, 6 गाने नहीं गाएंगे पंजाबी सिंगर करण औजला आज बेंगलुरु में होने वाले शो में अपने 6 गाने नहीं गा सकेंगे। चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित राव धरेन्नवर की ओर से भेजी गई शिकायत के बाद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, बेंगलुरु ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस को इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘गैंगस्टा’ गाने को किसी भी हाल में गाने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रोफेसर राव ने अपनी शिकायत में कहा – करण औजला को उनके कुछ खास गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘अल्कोहल 2’, ‘फ्यू डेज’ (तड़के उठ के खांदे फीम कुड़े), ‘बंदूक’ और विशेष रूप से ‘गैंगस्टा’ गाने की अनुमति न दी जाए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ये गाने शराब, ड्रग्स (नशीले पदार्थों) और बंदूक संस्कृति (गन कल्चर) का महिमा मंडन करते हैं। राव का तर्क था कि इस तरह के गानों का प्रभाव कोमल मन वाले बच्चों (विशेषकर 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, जिन्हें शो में अनुमति दी गई थी) के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा पड़ता है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक पुराने आर्डर का हवाला भी दिया। जिसमें अदालत ने माना था कि ऐसे गाने कम उम्र के बच्चों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. इंस्टाग्राम पर बच्चों के पोर्न VIDEO डाले, अमेरिका से अकाउंट ट्रेस हुए होशियारपुर और जालंधर में बच्चों के यौन शोषण और पोर्न वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए। इन्हें अमेरिका की संस्था नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) ने ट्रेस किया। मामला सामने आने के बाद पंजाब स्टेट साइबर सेल ने होशियारपुर और जालंधर के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत FIR दर्ज की है। आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इस मामले की शुरुआत 27 फरवरी 2024 को हुई, जब “romantik…” नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के यौन शोषण से संबंधित वीडियो अपलोड और प्रसारित किए गए। ये वीडियो करीब दो साल तक सोशल मीडिया पर चलते रहे। 23 फरवरी 193 को NCMEC ने इन्हें ट्रेस किया और इस संबंध में एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट भारतीय साइबर पोर्टल (NCRP) को भेजी गई। भारतीय साइबर पोर्टल से शिकायत पंजाब स्टेट साइबर सेल को आगे बढ़ाई। इसके बाद भारत में मामले की जांच शुरू हुई। स्टेट साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम और गूगल (Gmail) से मिली जानकारी के आधार पर पता लगाया कि यह अकाउंट होशियारपुर से जुड़ा है। यह ‘प्रभ’ नाम से बनाया गया था और कुछ मोबाइल नंबरों से लिंक था। पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर, जालंधर, संगरूर और पटियाला में केस दर्ज कर लिया है। इसमें संगरूर और पटियाला से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. नामधारी संप्रदाय के ठाकुर दिलीप सिंह का भगोड़ा नोटिस नामधारी संप्रदाय के सतगुरु जगजीत सिंह की मौत के बाद उत्तराधिकार विवाद में ठाकुर दिलीप सिंह अब फंसते नजर आ रहे हैं। सीबीआई स्पेशल कोर्ट मोहाली ने ठाकुर दिलीप सिंह को भगोड़ा (PO) घोषित करने के लिए पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। केस नंबर 3(S)/2017 की सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आरोपी न तो कोर्ट में पेश हो रहा है और न ही अपना वर्तमान पता बता रहा है। यह आदेश 24 साल से चल रही जांच और आरोपी के लगातार गायब रहने के बाद आया है। कोर्ट ने ठाकुर दिलीप सिंह के पीओ घोषित करने के लिए बाकायदा पब्लिक नोटिस भी पब्लिश करवा दिए हैं। आरोपी को 210 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। अगर ठाकुर दिलीप सिंह कोर्ट में तय तिथि तक पेश नहीं हुए तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। ठाकुर दिलीप सिंह के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में केस दर्ज थे। माता चंद कौर की हत्या, सतगुरु उदय सिंह व माता चंद कौर के दामाद जगतार सिंह पर हमले की साजिश और नामधारी अवतार सिंह की हत्या में ठाकुर दिलीप सिंह का नाम आया। 27 में ये तीनों मामले मर्ज करके सीबीआई को भेज दिए गए। सीबीआई ने चंडीगढ़ में मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू की, लेकिन ठाकुर दिलीप सिंह इस मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। जिसकी वजह से कोर्ट ने पीओ नोटिस जारी किया है। भगोड़ा घोषित हुए तो CBI और पुलिस दिलीप सिंह की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए उनकी तलाश तेज की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 21. रंधावा सुसाइड केस, पूर्व मंत्री भुल्लर का रिमांड बढ़ा वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनका तीन दिन और रिमांड बढ़ा दिया है। कोर्ट ने इससे पहले 22025 दिन के रिमांड पर भेज दिया था, जो आज खत्म हो गया था। इस मामले में पुलिस ने लालजीत भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। कुछ दिन पहले अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, डीएम रंधावा ने 210 मार्च को अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने मरने से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें लालजीत भुल्लर पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद ही सीएम भगवंत मान ने लालजीत भुल्लर का मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। (पढ़ें पूरी खबर) 10. नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, पाक से जाली करंसी भेजने का शक अमृतसर में सीमावर्ती क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप बरामद की है। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला, जिसमें भारी मात्रा में नकली नोट थे। इस बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह शिकायत बीएसएफ की 224 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर एसएच अमित लोखंडे द्वारा दर्ज कराई गई है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गश्त के दौरान सीमा के पास एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला था। पैकेट खोलने पर उसमें 220 रुपये के कुल 26 जाली नोट पाए गए, जिनकी कुल कीमत 2,22,500 रुपए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जाली मुद्रा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारतीय सीमा में भेजी गई हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना है। (पढ़ें पूरी खबर) 8.
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जैक पर खड़ी बिल्डिंग गिरी, 3 मरे; पंजाबी नर्स से होटल में रेप; पूर्व मंत्री-MLA का रिमांड बढ़ा; बच्चों के पोर्न VIDEO डाले
By worldprime
On: मार्च 29, 2026 5:55 अपराह्न
---Advertisement---





