ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार यह हमला शुक्रवार को प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अमेरिका के एडवांस सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसमें बोइंग E-3 सेंट्री विमान भी शामिल है। यह विमान एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) का हिस्सा है, जो रडार के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर तक विमानों और मिसाइलों की निगरानी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पास , इस तरह के 16 ही विमान हैं। ईरान ने इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 10 से 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस हमले और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर रविवार को हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है। भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
ईरानी हमले में अमेरिकी बोइंग E-3 सेंट्री विमान तबाह:अमेरिका के पास ऐसे 16 एयरक्राफ्ट; कुवैत में बिजली-पानी प्लांट पर हमला, 1 भारतीय की मौत
By worldprime
On: मार्च 30, 2026 6:58 पूर्वाह्न
---Advertisement---




