क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

नवीन पटनायक बोले- निशिकांत को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:बीजू पटनायक को नेहरु और CIA के बीच कड़ी बताया था; बीजद सांसद का संसदीय समिति से इस्तीफा

On: मार्च 30, 2026 2:30 अपराह्न
Follow Us:
नवीन पटनायक बोले निशिकांत को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:बीजू पटनायक को नेहरु और cia के बीच कड़ी बताया था; बीजद सांसद का संसदीय समिति से इस्तीफा
---Advertisement---

ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने उनके पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की है। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत के दौरान पटनायक ने कहा- बीजेपी सांसद ने जो बयान दिया है, वह काफी आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। दरअसल, 123 मार्च को निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि 212 के दशक में चीन के साथ युद्ध के दौरान बीजू पटनायक, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और CIA के बीच कड़ी थे। इस दावे पर नवीन पटनायक ने कहा- मैं उस समय करीब 22024 साल का था और मुझे याद है कि चीनी हमले को लेकर बिजू बाबू कितने गुस्से में थे। उन्होंने उसे रोकने के लिए क्या-क्या किया। इसी बीच बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने 214 मार्च को निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के अन्य सांसदों ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की है। BJD सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया बीजद ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल का स्तर इतना गिर गया है कि इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। इसके विरोध में BJD के सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। निशिकांत ने कहा था- अमेरिका के पैसे से भारत 1962 में चीन से युद्ध लड़ा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा- अमेरिका को शक था कि चीन एक दिन तिब्बत पर कब्जा कर सकता है। इसलिए उसने वहां अपने सैनिक और CIA एजेंट भेजे थे। भाजपा सांसद ने आगे कहा- अमेरिका का दलाल नेहरु-गांधी परिवार, आज ही के दिन यानी 27 मार्च 1963 को ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीजू पटनायक अमेरिका पहुंचे थे। हमने 1962 का चीन के साथ युद्ध अमेरिका के कहने पर और उसके पैसे से लड़ा था। उन्होंने आगे कहा- दलाई लामा के भाई अमेरिका के संपर्क में थे। 1959 में दलाई लामा अमेरिकी मदद से भारत पहुंचे थे। बीजू पटनायक नेहरु, और अमेरिकी CIA के बीच कड़ी थे। 205-64 में भारत ने अमेरिकी सेना को नंदा देवी में परमाणु परीक्षण हथियार दिया और U2 प्लेन के लिए ओडिशा का चारबतीया एयर बेस गिरवी रखा। बीजू पटनायक स्वतंत्रता सेनानी और दो बार CM रहे बीजू पटनायक दो बार (1961-63 और 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे एक स्वतंत्रता सेनानी और एविएटर थे। वे 1947 में इंडोनेशिया के स्वतंत्रता सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान भरने जैसे साहसिक मिशनों के लिए जाने जाते हैं। साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी महत्वपूर्ण अभियानों में उनकी भूमिका रही थी। उनके निधन के बाद 1997 में उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (BJD) की स्थापना की। नवीन ने 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक लगातार पांच बार ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। ——————————- रुपया गिरने पर लोकसभा में हंगामा; सीतारमण बोलीं- इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड से बैंकिंग क्षेत्र में सुधार आया वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड (IBC) देश के बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने में प्रमुख और अत्यंत महत्वपूर्ण फैक्टर रही है, जिसमें नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स की वसूली भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

kerosene supply india: lpg संकट के बीच फिर शुरू होगी केरोसिन सप्लाई, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी तेल..

Kerosene Supply India: LPG संकट के बीच फिर शुरू होगी केरोसिन सप्लाई, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी तेल..

रिपोर्ट:अमेरिका की ईरान में घुसकर यूरेनियम जब्त करने की तैयारी:ट्रम्प 10 हजार एक्स्ट्रा सैनिक भेज रहे, अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहते हैं

रिपोर्ट:अमेरिका की ईरान में घुसकर यूरेनियम जब्त करने की तैयारी:ट्रम्प 10 हजार एक्स्ट्रा सैनिक भेज रहे, अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहते हैं

cg news: ट्रेन में नकली किन्नर बनकर कर रही थीं वसूली, rpf को देख भाग रही थी महिलाएं, 7 गिरफ्तार

CG News: ट्रेन में नकली किन्नर बनकर कर रही थीं वसूली, RPF को देख भाग रही थी महिलाएं, 7 गिरफ्तार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

RAIPUR NASHA MUKTI KENDRA | नशा मुक्ति केंद्र में बर्बरता!

अंगोला से गैस खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां:सरकारी स्तर पर भी बातचीत जारी, होर्मुज संकट की वजह से भारत नए ऑप्शन तलाश रहा

अंगोला से गैस खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां:सरकारी स्तर पर भी बातचीत जारी, होर्मुज संकट की वजह से भारत नए ऑप्शन तलाश रहा

धोनी ने ai स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म kuku में निवेश किया:शॉर्ट्स ड्रामा ऐप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले छोटे शहरों से निकले फाउंडर्स का विजन पसंद आया

धोनी ने AI स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म Kuku में निवेश किया:शॉर्ट्स-ड्रामा ऐप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे शहरों से निकले फाउंडर्स का विजन पसंद आया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });