CG News: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से लगे छूरी घाट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान मायाराम केवट के रूप में हुई है।. मिली जानकारी के अनुसार, युवक नदी किनारे अवैध तरीके से बिजली के करंट का उपयोग कर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह खुद ही करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।. घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CG News: करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, चपेट में आने से युवक की मौत
By worldprime
On: मार्च 30, 2026 3:17 अपराह्न
---Advertisement---




