रायपुर। रायपुर से पुलिस विभाग की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रमोट कर डीएसपी बना दिया है।. ये प्रमोशन 24 मार्च को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश के बाद दिया गया है। इसमें इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर और स्पेशल ब्रांच के अफसर शामिल हैं।. प्रमोशन के साथ ही इन अधिकारियों की सैलरी भी सीधे वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 से 1,77,500 रुपए) में पहुंच गई है। आदेश के मुताबिक, जैसे ही ये अधिकारी नया पद संभालेंगे, उसी दिन से प्रमोशन लागू हो जाएगा।. इन सभी को अब निरीक्षक से सीधे डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में जिम्मेदारी दी गई है, यानी अब इन पर और बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है।. Chhattisgarh Police Home Dept Update: CG DSP Promotions via DPC, 2026 Inspector to DSP Advancement, Salary Level 12 in India, Raipur Police News, Tags




