CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बताया गया है कि पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 4 अप्रैल तक मौसम प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।. प्रदेश के कई जिलों में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। इससे पहले बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, वहीं पेड़ गिरने और बिजली तार टूटने से कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई।. तापमान की बात करें तो प्रदेश में अभी तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक बना हुआ है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।. रायपुर में बादल छाए रहेंगे. रायपुर में बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो दिन ओले और अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं
By worldprime
On: मार्च 31, 2026 12:04 अपराह्न
---Advertisement---






