Raipur Fire: राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र स्थित गली नंबर 4 में सोमवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह देर रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।. कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्र में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Raipur Fire: रायपुर के फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, कलेक्टर ने रात 12 बजे घटनास्थल का लिया जायजा
By worldprime
On: मार्च 31, 2026 1:52 अपराह्न
---Advertisement---





