April 1 New Rules: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही आज से देश और छत्तीसगढ़ में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।. छत्तीसगढ़ में जहां प्रॉपर्टी रजिस्ट्री सस्ती हो गई है, वहीं टोल दरों में बढ़ोतरी से हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। इसके साथ ही राशन दुकानों में अब तीन महीने का चावल एक साथ मिलेगा और नई आबकारी नीति के तहत शराब प्लास्टिक बोतलों में बेची जाएगी।. देशभर में टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव लागू हुआ है। नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होने के साथ ही ‘टैक्स वर्ष’ की नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। ITR-3 और ITR-4 दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।. टोल प्लाजा पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब देशभर में कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है और केवल FASTag या UPI से ही भुगतान किया जा सकेगा। इससे टोल सिस्टम को पूरी तरह कैशलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।. PAN और KYC नियम भी सख्त कर दिए गए हैं। अब बैंकिंग और निवेश से जुड़े सभी लेनदेन में पहचान सत्यापन अनिवार्य होगा। PAN कार्ड बनवाने के लिए अब आधार के साथ अन्य दस्तावेज भी जरूरी होंगे।. रेलवे नियमों में भी बदलाव हुआ है। अब ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड पाने के लिए कम से कम 8 घंटे पहले टिकट रद्द करना होगा। हालांकि यात्रियों को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा दी गई है।. वहीं कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाएं महंगी हो सकती हैं।. सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कुल CTC का कम से कम 50% रखना अनिवार्य होगा, जिससे EPF और ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी होगी, हालांकि इन-हैंड सैलरी पर असर पड़ सकता है।.
April 1 New Rules: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, शराब प्लास्टिक बोतल में..
By worldprime
On: अप्रैल 1, 2026 6:35 अपराह्न
---Advertisement---




