Mahasamund Afim Taskari: महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। NH-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन से 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.14 करोड़ रुपए बताई जा रही है। (महासमुंद अफीम तस्करी). कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन (HR46 F 4848), दो मोबाइल फोन समेत कुल 2.25 करोड़ रुपए का सामान जब्त किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह और सत्यवान वाल्मीकि, दोनों निवासी करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध मादक पदार्थ झारखंड के गुमला से रायपुर की ओर ले जा रहे थे। (महासमुंद पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे 2 अफीम). पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 (ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। (Mahasamund Afim Seizure)
Mahasamund Afim Taskari: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे 2.14 करोड़ का अफीम, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
By worldprime
On: अप्रैल 2, 2026 5:56 अपराह्न
---Advertisement---





