क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया:कहा- सदन में पार्टी की तरफ से नहीं बोलेंगे; गिग वर्कर्स-मोबाइल रीचार्ज जैसे मुद्दे उठा चुके

On: अप्रैल 2, 2026 1:36 अपराह्न
Follow Us:
aap ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया:कहा सदन में पार्टी की तरफ से नहीं बोलेंगे; गिग वर्कर्स मोबाइल रीचार्ज जैसे मुद्दे उठा चुके
---Advertisement---

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी। लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि, उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। 27 फरवरी को जब सीबीई की अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। राज्यसभा में वे लोगों से जुड़े गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे मुद्दे उठा रहे थे। AAP के फैसले के बाद राघव ने शेयर किया वीडियो इस घोषणा के बाद शाम 6.56 बजे राघव ने अपने X अकाउंट पर खुद का वीडियो पोस्ट किया। इसमें कई वीडियो के क्लिप्स हैं। वीडियो में राघव संसद में उठाए उनके जनहित के मुद्दों को सदन में रखने सुनाई दे रहे हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सचिवालय ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा की जन विश्वास संशोधन विधेयक पर सदन में बोलने की मांग को अस्वीकार कर दिया। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पार्टी की ओर से उनके लिए बोलने का समय निर्धारित नहीं किया गया था। संसद के पिछले दो सत्रों में राघव ने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए शीतकालीन सत्र 2025 बजट सत्र 2026 अशोक मित्तल भी पंजाब से सांसद, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर अशोक मित्तल भी पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। राजनीति में आने से पहले वह कामयाब बिजनेसमैन रहे हैं। उनका परिवार ‘लवली ग्रुप’ का मालिक है, जो ऑटोमोबाइल और मिठाई (लवली स्वीट्स) के व्यवसाय से जुड़ा है। ————————————– ये खबर भी पढें… पंजाब सांसद राघव चड्ढा बने डिलीवरी बॉय,VIDEO:ठंड में लोगों के घर पहुंचाया सामान पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा डिलीवरी बॉय बने। वह खुद सामान लेकर लोगों के घर पहुंचे पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ASHA BHOSLE DEATH | सुरों की रानी खामोश, आशा भोसले नहीं रहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका के 60 चिकित्सा संस्थानों में ‘पाक कला’ कोर्स में: डॉक्टर सिर्फ आहार नहीं बदलेंगे, खाना बनाने का तरीका भी बताएंगे और बीमारी दूर करेंगे

lsg vs gt playing 11: लखनऊ को लगातार तीसरी जीत की तलाश, आज इकाना में गुजरात से टक्कर; कब कहां देखें मैच?

LSG vs GT Playing 11: लखनऊ को लगातार तीसरी जीत की तलाश, आज इकाना में गुजरात से टक्कर; कब-कहां देखें मैच?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट- वैशाली ने रूसी खिलाड़ी को हराया: टॉप पर बरकरार, प्रज्ञानानंदा ने ड्रॉ खेला; टूर्नामेंट के 3 राउंड बाकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आईपीएल मैच के दौरान क्या नहीं पहन या रख सकते खिलाड़ी: किन चीजों पर है पाबंदी? नियमों के उल्लंघन पर गिरेगी गाज

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टिप्स:इंटरव्यू में पहले 30 सेकेंड सबसे जरूरी, शुरुआत‎ मजबूत हो; गलत बॉडी लैंग्वेज के कारण 65% उम्मीदवार हो जाते हैं रिजेक्ट‎

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });