Raipur Minor Rape: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में बुजुर्ग आरोपी लाठी के सहारे चलते हुए दिखाई देता है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को देखकर गुस्से में अपशब्द कहे और कड़ी नाराजगी जताई।. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर 5 दिनों तक लगातार अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे मार देगा।. बच्ची बोली- चूड़ी दुकान वाला रोज घर ले जाता था. बच्ची ने परिजनों को बताया कि चूड़ी दुकान वाला मुझे अपने साथ रोज घर ले जाता था। जहां वो मेरे पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम करता था। किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, बजरंग दल ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।. ऐसे हुआ खुलासा. घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द होने की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।. परिजनों की शिकायत के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी। तभी बच्ची की चाची उसे नहलाने के लिए ले गई और कहां दर्द हो रहा है पूछताछ की। तब बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया।. चूड़ी वाला घर ले जाकर करता था गंदा काम.
Raipur में 9 साल की बच्ची से रेप करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग का वीडियो वायरल, लाठी के सहारे चलता हुआ दिखा
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 12:54 अपराह्न
---Advertisement---





