Bilaspur Chakubaji: बिलासपुर में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान तोरवा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। साइड में खड़े होने को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। (बिलासपुर हनुमान जयंती में चाकूबाजी). घायल युवक की पहचान सूरज साहू के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। (बिलासपुर हनुमान जयंती विवाद). जानकारी के अनुसार चांटीडीह निवासी सन्नी श्रीवास अपने दोस्त सूरज साहू के साथ गुरुवार रात तोरवा मेन रोड पर शोभायात्रा देखने गया था। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर झांकियां देख रहे थे। इसी दौरान प्रियांशु बोले नाम का युवक वहां पहुंचा और सूरज को साइड में हटने के लिए कहा।. बताया जा रहा है कि सूरज जैसे ही किनारे हटने लगा, प्रियांशु ने बहस शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसने अपने साथियों साहिल सोनकर, सुरेश और वैभव को मौके पर बुला लिया। (Bilaspur Hanuman Jayanti knife attack). चारों आरोपियों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए सूरज को जान से मारने की धमकी दी और फिर प्रियांशु ने चाकू निकालकर उसके पेट, सिर और पीठ पर हमला कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घायल को सन्नी श्रीवास ने तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
Bilaspur Chakubaji: हनुमान जयंती में चाकूबाजी, युवक के पेट-सिर पर जोरदार हमला
By worldprime
On: अप्रैल 4, 2026 4:46 अपराह्न
---Advertisement---





