एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इस साल मकर संक्रांति को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने यह त्योहार पहली बार अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ सेलिब्रेट किया। सामंथा ने सोशल मीडिया पर राज के साथ एक सेल्फी शेयर की। तस्वीर में सामंथा और राज कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी है। राज सिंपल लुक में हैं, जबकि सामंथा मस्ती भरा और मजाकिया पोज देती दिखीं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “संक्रांति वाइब्स।” सामंथा और राज ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में शादी की थी। कपल की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। कपल ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंगा भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा से भूत शुद्धि विवाह किया था। यह एक खास प्रक्रिया है, जिसमें शादी करने वाले दोनों लोगों के बीच ऐसा गहरा रिश्ता बनाया जाता है जो सिर्फ सोच, भावनाओं या शरीर तक सीमित न होकर शरीर के पांचों तत्वों के स्तर पर जुड़ता है। कौन हैं राज निदिमोरू? 50 साल के राज निदिमोरू, फिल्ममेकर हैं। उनकी और डीके (कृष्णा दसराकोठापल्ली) की फिल्ममेकर जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। दोनों ने यूके से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद 2002 की फिल्म शादी डॉट कॉम से साथ में फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों ?
सामंथा ने पति राज के साथ पहली संक्रांति सेल्फी शेयर की, मस्ती भरे पोज में दिखीं एक्ट्रेस
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 2:03 अपराह्न
---Advertisement---











