क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा:6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड में दुकान खोली थी

On: अप्रैल 6, 2026 6:42 अपराह्न
Follow Us:
तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा:6 साल पहले बाप बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड में दुकान खोली थी
---Advertisement---

तमिलनाडु की मदुरै सेशन कोर्ट ने सोमवार को सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताया। कहा कि अत्यधिक बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का मामला है। कोर्ट ने सभी दोषियों को मृतकों के परिजन को 1 करोड़ 40 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा। यह मामला 2020 का है। छह साल तक सुनवाई चली। इस मामले में कुल 10 आरोपी थे। एक की कोविड के दौरान मौत हो गई। दरअसल,19 जून 2020 को पुलिस ने मोबाइल कारोबारी पी. जयराज (59) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) को हिरासत में लिया था। आरोप था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान खुली रखी थी। दोनों को सथानकुलम पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जहां कुछ ही दिनों में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों के साथ थाने में रातभर मारपीट की गई। उनके शरीर पर गंभीर चोट और खून बहने के निशान थे। CBI जांच में हिरासत में पिटाई की पुष्टि हुई मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य की CB-CID से लेकर CBI को सौंपी गई थी। एजेंसी ने एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान एक महिला कांस्टेबल ने बयान दिया कि पिता-पुत्र को पूरी रात पीटा गया था। थाने में टेबल और लाठियों पर खून के निशान थे। यह गवाही मामले में अहम सबूत बनी। फर्स्ट एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज जी. मुथुकुमारन ने CBI की दलील को माना कि हिरासत में दोनों को योजनाबद्ध तरह से टॉर्चर किया गया। इसलिए अधिकतम सजा दी गई। हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि सथानकुलम थाने का CCTV फुटेज सुरक्षित नहीं रखा गया। रिकॉर्डिंग रोजाना अपने आप डिलीट हो जाती थी, जिससे महत्वपूर्ण सबूत नहीं मिल पाए। 9 पुलिसकर्मियों में एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर दोषी ठहराए गए पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर एस. श्रीधर, सब-इंस्पेक्टर पी. रघु गणेश और के. बालकृष्णन, हेड कॉन्स्टेबल एस. मुरुगन और ए. समदुरई है। साथ ही कॉन्स्टेबल एम. मुथुराज, एस. चेल्लादुरई, एक्स. थॉमस फ्रांसिस और एस. वेलुमुथु शामिल हैं। मामले में 10वें आरोपी स्पेशल सब-इंस्पेक्टर पॉलदुरई की ट्रायल के दौरान कोविड से मौत हो गई थी। ———- ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- हिरासत में मौतें बर्दाश्त नहीं:दैनिक भास्कर की खबर पर केंद्र-राज्य को नोटिस; थानों में CCTV पर 16 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पुलिस हिरासत में होने वाली मौतें सिस्टम पर धब्बा है और अब देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र की ओर से थानों में CCTV को लेकर मांगी गई रिपोर्ट न सौंपने पर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

isro ने गगनयान का सफल एयर ड्रॉप टेस्ट किया:पहला टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम के आखिरी प्‍लेयर गोपीनाथ का निधन; 11 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

ISRO ने गगनयान का सफल एयर ड्रॉप टेस्ट किया:पहला टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम के आखिरी प्‍लेयर गोपीनाथ का निधन; 11 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

खबर हटके चोरी करने फ्लाइट से आए चोर:बच्चों को ज्यादा होमवर्क पर रोक; पाइप के सहारे 26वीं मंजिल से उतरी 89 साल की महिला

खबर हटके- चोरी करने फ्लाइट से आए चोर:बच्चों को ज्यादा होमवर्क पर रोक; पाइप के सहारे 26वीं मंजिल से उतरी 89 साल की महिला

आपका पैसा क्या आपकी जॉब में पेंशन नहीं है:बुढ़ापे के लिए अभी से करें सेविंग, बनाएं रिटायरमेंट फंड, डिटेल एक्सपर्ट से समझें

आपका पैसा – क्या आपकी नौकरी में पेंशन नहीं है: बुढ़ापे के लिए अभी सेविंग करें, रिटायरमेंट फंड बनाएं, डिटेल एक्सपर्ट से समझें

जरूरत की खबर कार एसी यूज की 9 कॉमन गलतियां:गर्मियों में ध्यान रखें ये 14 बातें, एसी करेगा ज्यादा कूलिंग, नहीं घटेगा माइलेज

कार एसी इस्तेमाल करने की 9 आम गलतियां: गर्मियों में ध्यान रखें ये 14 बातें, एसी करेगा ज्यादा कूलिंग, नहीं घटेगा माइलेज

12 राज्यों ut में sir, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कटे:up में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़, बंगाल में 91 लाख वोटर फाइनल लिस्ट से बाहर

12 राज्यों-UT में SIR, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कटे:UP में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़, बंगाल में 91 लाख वोटर फाइनल लिस्ट से बाहर

rr vs rcb match: राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, जुरेल और सूर्यवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी!

RR vs RCB Match: राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, जुरेल और सूर्यवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी!

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });