बॉलीवुड सिंगर-रैपर बदशाह ने टटीरी सांन्ग पर चल रही कंट्रोवर्सी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर माफी मांग ली है। मंगलवार को दिल्ली में आयोग के सामने सिंगर के अलावा निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह के साथ-साथ निर्माता हितेन भी पेश हुए। मामले की सुनवाई आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने की। आयोग ने गीत के बोल और प्रेजेंटेशन को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद बादशाह और उनकी टीम ने बिना शर्त माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बादशाह ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने, 4 महीनों के भीतर एक पॉजीटिव सॉन्ग बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का भी वादा किया। यहां जानिए कब रिलीज हुआ सॉन्ग और क्यों था विवाद… बादशाह ने वीडियो शेयर कर मांगी थी माफी जब गाने को लेकर विवाद हुआ था तो बादशाह ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी. उन्होंने वीडियो में कहा था, ‘मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची. मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी पहचान हरियाणा से है. मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं. वो शब्द कभी ?
‘टटीरी’ सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी:NCW के सामने पेश हुए; बोले- 50 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, कभी नहीं गाएंगे ऐसे गाने
By worldprime
On: अप्रैल 7, 2026 7:44 अपराह्न
---Advertisement---






