LPG Gas Cylinder: छत्तीसगढ़ में अब विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्टरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने की। (छात्रों को 5 किलो गैस सिलेंडर). अपर कलेक्टर राठौर ने बताया कि जिले में रहने वाले छात्रों को गैस एजेंसियों के माध्यम से आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के आधार पर 5 किलो का सिलेंडर (5kg Gas Cylinder) दिया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को सुविधाजनक और सुलभ गैस उपलब्ध कराना है। (5 किलो गैस सिलेंडर). बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमानुसार वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों ने वितरकों को निर्देश दिए कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Raipur Student LPG Gas Cylinder). प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पतालों जैसे एम्स, मेकाहारा, वृद्धाश्रम और अनाथालयों में गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही अगली गैस बुकिंग की जा सकेगी।. फिलहाल नए गैस कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन पर रोक लगाई गई है। आदेश मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराएं नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सभी को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
LPG Gas Cylinder: छत्तीसगढ़ में छात्रों को मिलेगा 5 किलो का गैस सिलेंडर, जल्द करें ये काम
By worldprime
On: अप्रैल 8, 2026 1:43 अपराह्न
---Advertisement---




