क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी:ऑडियो मैसेज में कहा- जैसे अतीक को मारा, वैसे ही मारना है; 33 बार गालियां दीं

On: अप्रैल 8, 2026 8:40 अपराह्न
Follow Us:
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी:ऑडियो मैसेज में कहा जैसे अतीक को मारा, वैसे ही मारना है; 33 बार गालियां दीं
---Advertisement---

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें भेजे गए ऑडियो मैसेज में कहा गया कि जैसे अतीक अहमद को मारा गया था, वैसे ही उन्हें भी मार दिया जाएगा। इन ऑडियो में 33 बार गालियां भी दी गई हैं और कहा गया है कि उनकी यात्रा के दौरान हमला किया जाएगा। 1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहले एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 215:22023 और 210:230 बजे दो वॉइस मैसेज भेजे गए। ज्योतिष्पीठ ने बुधवार को ये दोनों ऑडियो जारी करके मामले की जांच की मांग की है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत 23 मई से उत्तर प्रदेश में उनकी “गविष्ठी यात्रा” शुरू होने वाली है, जिसमें वे लोगों को गायों की सुरक्षा और उनके लिए आश्रय (गोधाम) बनाने के बारे में जागरूक करेंगे। पढ़िए, ऑडियो मैसेज में क्या कहा गया… शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। बाद में सारी कहानी खत्म…। यह रेपिस्ट है। रेपिस्ट को बोलो थोड़ा शांत रहे, वरना उससे बात कराओ। बात कराओ उस रेपिस्ट से। इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है। अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सकता। जहां वो यात्रा कर रहा है, वहीं बीच में खत्म हो जाएगा। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग हैं, उसको मारने के लिए। बचेगा नहीं। उसको खत्म करना है। अविमुक्तेश्वरानंद को कोई सपोर्ट नहीं करेगा, पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं करेगा। उसका अंत बहुत बुरा है। उसको बताओ, कुछ समय बचा है उसका टाइम। उसका बहुत जल्द टिकट कटने वाला है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां शंकराचार्य को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि गोरक्षा अभियान के कारण कुछ लोग नाराज हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शंकराचार्य की “गविष्ठी यात्रा” को देखते हुए यह मामला और गंभीर हो गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शंकराचार्य के वकील को भी मिल चुकी है धमकी शंकराचार्य के वकील और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को भी एक महीने पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी उनके मोबाइल पर भेजे गए SMS से दी गई थी। इसमें वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। आशुतोष महाराज ने कहा- वैचारिक मतभेद अलग, धमकी स्वीकार नहीं शंकराचार्य पर पूर्व में बटुकों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, यह घटना बेहद चिंताजनक है और इससे समाज में भय का माहौल बन सकता है। जिस जिले और राज्य से धमकी दी गई है, वहां की पुलिस को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। धमकी देने वाले व्यक्ति या संबंधित मोबाइल नंबर के खिलाफ कानून सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। आशुतोष ने कहा, वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में संविधान और कानून सर्वोपरि हैं, और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासन-प्रशासन से मांग की कि मामले में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। शंकराचार्य माघ मेले से विवादों में आए प्रयागराज माघ मेले में 22 जनवरी, 2010 को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 22027 दिन बाद 217 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसमें माघ मेला-217 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया था। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए थे। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई थी। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-173 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 26 फरवरी को शंकराचार्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आई थी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। इधर, एक पीड़ित बटुक पहली बार मीडिया के सामने आया था। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने दावा किया था- मैं अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा शोषण किया गया। हालांकि, शंकराचार्य के खिलाफ बटुकों से यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 25 मार्च को उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने तक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी। कोर्ट ने शंकरचार्य के अलावा आशुतोष महाराज को भी मीडिया इंटरव्यू या बयानबाजी से रोक दिया था है। उधर, हाईकोर्ट से शंकराचार्य को मिली अग्रिम जमानत के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी। प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में अतीक-अशरफ की हत्या हुई थी 15 अप्रैल, 2023 की रात 10:30 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यूपी एटीएस अतीक और अशरफ को रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंची थी। लेकिन अस्पताल के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। पत्रकार उससे बेटे असद के जनाजे पर न पहुंचने को लेकर सवाल पूछने लगे थे। इसी बीच मीडियाकर्मी बनकर आए 3 लड़कों ने अतीक के सिर में एक के बाद एक 2 गोलियां मार दी थीं। अतीक जमीन पर गिर गया था। अशरफ पर भी फायरिंग की गई थी। दोनों की वहीं मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों सनी सिंह, लवलेश और अरुण को मौके से पकड़ लिया था। चार्जशीट में सनी को पुलिस ने अतीक-अशरफ हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था। तीनों इस समय जेल में हैं। ————————— आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… —————————- यह खबर भी पढ़ें….. 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

MCG में छाए पीएम मोदी: लिसा को ऑटोग्राफ दिया, शेन वॉर्न स्टैंड का भी किया दौरा; स्टीव वॉ के साथ खिंचवाई तस्वीर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 77,500 पर पहुंचा:निफ्टी भी 200 अंक ऊपर; आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 77,500 पर पहुंचा:निफ्टी भी 200 अंक ऊपर; आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चेपॉक स्टेडियम में होगा बिग बैश का ओपनिंग मैच: 12 दिसंबर को खेला जाएगा मैच, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में ऐलान किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandok: शादी की यादों में डूबीं सानिया, अर्जुन तेंदुलकर संग शेयर कीं पसंदीदा तस्वीरें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत में बजेगा बिग बैश का बिगुल: चेन्नई में होगा ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग का पहला मुकाबला; PM मोदी का बड़ा एलान

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });