क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बिहार में काल बैसाखी एक्टिव, राजस्थान में अप्रैल में सर्दी:उत्तराखंड-हिमाचल समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

On: अप्रैल 9, 2026 5:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
बिहार में काल बैसाखी एक्टिव, राजस्थान में अप्रैल में सर्दी:उत्तराखंड हिमाचल समेत 17 राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट
---Advertisement---

उत्तर भारत में एक्टिव 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अप्रैल में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। राजस्थान में पिछले 20 दिनों से बदले हुए मौसम के कारण तापमान में 7 डिग्री तक की कमी आई है। बिहार में काल बैसाखी सिस्टम एक्टिव हो गया है। काल बैसाखी एक तरह का अचानक आने वाला तेज आंधी-तूफान होता है। यह आमतौर पर अप्रैल–मई (वैशाख महीने) में आता है। इस सिस्टम के एक्टिव होने से 50 से 100kmph की रफ्तार से हवाएं चलती हैं, बारिश-ओले भी गिरते हैं। यह सिस्टम अचानक आता है, और जल्द खत्म हो जाता है। इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए छत्तीसगढ़ और बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। असम और मेघालय में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा। यहां आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और और कोस्टल कर्नाटक में उमस भरा मौसम रहेगा। मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आंधी-बारिश के कारण अप्रैल में भी सर्दी, 5 से ज्यादा शहरों में बारिश राज्य में पिछले कुछ समय से चल रहा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर धीमा हो गया है। अगले 103-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहने के कारण गर्मी बढ़ सकती है। 20 दिन से बदले मौसम के कारण अप्रैल में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे आ गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: कल से गर्मी का दौर, 211-25°C बढ़ेगा पारा; आज 211 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में 214 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में 212 से 28 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले 7.23 घंटे के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: मेरठ-सहारनपुर में ओले गिरे, आज 27.2 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट प्रदेश के 224 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 27.2kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बुधवार देर शाम बरेली-हरदोई समेत 6 शहरों में ओले गिरे। मेरठ और सहारनपुर में सड़कों और खेतों में ओले की सफेद चादर जैसी नजर आई। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: काल बैसाखी एक्टिव,19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से चलेगी हवा बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम ‘काल बैसाखी’ एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली और ओले गिरने की आशंका है। हालांकि, 10 अप्रैल के बाद से फिर से मौसम ठीक हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, केदारनाथ में अप्रैल में चौथी बार बर्फबारी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज बारिश हो सकती है। केदारनाथ में अप्रैल में चौथी बार बर्फबारी हुई। चकराता क्षेत्र की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर सीजन की पांचवीं बर्फबारी दर्ज की गई। देवबन, खड़म्बा, दुरानी, कांवतालानी और मोयला टॉप सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 14 जिलों में बारिश, 12 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अभी बना हुआ है। गुरुवार को रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल: तापमान में 11॰C की गिरावट, आज भी 5 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट प्रदेश में अप्रैल में असामान्य बारिश से दिसंबर-जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे चला गया है, जबकि कई शहरों में यह गिरावट 14 डिग्री तक पहुंच गई। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने की संभावना है। 12 अप्रैल से प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: फरवरी जैसी सर्दी लौटी, तापमान सामान्य से 8°C तक नीचे; फसलों को नुकसान पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश और ओलावृष्टि ने अप्रैल की गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। फरवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है। ओले गिरने से ठंडक बढ़ी है। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान की आशंका है। 10 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा और गर्मी फिर से लौटेगी। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-चंडीगढ़: टेंपरेचर में 7.2 डिग्री की गिरावट; 24 घंटे में फाजिल्का-मोगा में सबसे अधिक बारिश पंजाब और चंडीगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। बारिश या आंधी का कोई अलर्ट नहीं है, जबकि आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान में कमी आई है। हालांकि, अब यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

bijapur news: गिलहरी का शिकार कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Bijapur News: गिलहरी का शिकार कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

ind vs afg: भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं राशिद खान, क्यों लाल गेंद प्रारूप से बना रहे दूरी?

IND vs AFG: भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं राशिद खान, क्यों लाल गेंद प्रारूप से बना रहे दूरी?

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री, शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री, शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, gt ने dc को 1 रन से हराया

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना: दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, जीटी ने डीसी को 1 रन से हराया

dc vs gt: धीमी ओवर गति के लिए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर हुई कार्रवाई, इतने लाख रुपये का लगा जुर्माना

DC vs GT: धीमी ओवर गति के लिए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर हुई कार्रवाई, इतने लाख रुपये का लगा जुर्माना

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });