Janjgir Champa Video: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला में नन्हे बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (जांजगीर चांपा स्कूल में बच्चों से पानी ढुलवाया). https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-08-at-13.03-PM-1-1.mp4. मामला बलौदा क्षेत्र के जनपद प्राथमिक शाला करमा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे सिर पर पानी से भरे बर्तन उठाकर स्कूल परिसर में घूम रहे हैं। वहीं कुछ बच्चे बाल्टियों में पानी भरकर स्कूल के कार्यालय की ओर ले जाते भी नजर आ रहे हैं। (प्राथमिक शाला करमा बच्चों से काम). https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-08-at-1.08.03-PM-1.mp4. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान स्कूल की प्रधानपाठिका भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रही हैं, इसके बावजूद बच्चों से इस तरह का काम कराया जा रहा है। जब इस मामले में प्रधानपाठिका से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मीडिया से ही स्कूल में प्रवेश को लेकर सवाल उठाए। (Janjgir Champa Karma School video)
Janjgir Champa Video: स्कूल में बच्चों से ढुलवाया जा रहा पानी, वीडियो वायरल
By worldprime
On: अप्रैल 9, 2026 12:58 अपराह्न
---Advertisement---





