Durg Langur Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दनिया (बोरी) में दो लंगूरों की एयरगन से गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। चना फसल को नुकसान पहुंचाने के शक में एक ग्रामीण ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (दुर्ग एयरगन से दो बंदरों की हत्या). जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को वन विभाग और पुलिस की टीम ने गांव में जांच की। जांच में सामने आया कि गांव निवासी अजय पटेल ने एयरगन से दो लंगूरों को गोली मारी, (Durg airgun Langur Murder) जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।. बताया जा रहा है कि आरोपी को संदेह था कि लंगूर उसकी चना फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी कारण उसने एयरगन से उन पर फायर कर दिया। घटना के बाद एक लंगूर के शव को जमीन में दफना दिया गया, जबकि दूसरे शव को खुले में छोड़ दिया गया, जिसे बाद में कुत्तों ने नोच डाला। (दुर्ग एयरगन लंगूर हत्या). मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एयरगन और एक मृत लंगूर (Durg monkey hunting) का शव बरामद किया गया।. वन विभाग के अनुसार, मृत लंगूर हनुमान लंगूर प्रजाति के थे, जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 में शामिल हैं। इस प्रजाति का शिकार करना कानूनन अपराध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि लंगूरों की मौत एयरगन के छर्रे लगने से हुई।. वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Durg Langur Murder: एयरगन से दो बंदरों की हत्या, फसल नुकसान के शक में मारी-गोली; एक शव दफनाया, दूसरे को कुत्तों ने नोचा
By worldprime
On: अप्रैल 9, 2026 4:27 अपराह्न
---Advertisement---





