क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

व्यापमं कांड के बर्खास्त छात्रों को बांटी MBBS डिग्रियां:ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की छात्र शाखा का बाबू बोला- पुराने केस थे, वो निपटाए; AUDIO

On: अप्रैल 10, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
व्यापमं कांड के बर्खास्त छात्रों को बांटी mbbs डिग्रियां:ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की छात्र शाखा का बाबू बोला पुराने केस थे, वो निपटाए; audio
---Advertisement---

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से संबंधित गजराराजा मेडिकल कॉलेज में नियमों का उल्लंघन कर डिग्री बांटने का आरोप लगा है। छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह पर आरोप है कि व्यापमं कांड में बर्खास्त छात्रों को बिना बहाली, बिना अटेंडेंस और बिना परीक्षा दिए एमबीबीएस की डिग्री दे दी गई। मामले में शाखा प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वे जांच कमेटी द्वारा बर्खास्त एक छात्र को सफाई देते नजर आ रहे हैं। बातचीत में 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पूर्व छात्र संदीप लहारिया ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत राज्यपाल से लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन तक की है। शिकायत में जीवाजी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और गोपनीय शाखा के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। 30 से ज्यादा छात्र हुए थे बर्खास्त लहारिया ने बताया कि व्यापमं मामले में करीब 150 छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से 30 से अधिक एमबीबीएस छात्रों को बर्खास्त किया गया था, जिनमें संदीप लहारिया खुद भी शामिल हैं। उनका दावा है कि बर्खास्त छात्रों में से किसी को भी अब तक बहाल नहीं किया गया है और न ही किसी नई कमेटी ने राहत दी है। इसके बावजूद कई छात्रों को एमबीबीएस की डिग्री जारी कर दी गई, जो धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। यूजी शाखा प्रभारी पर डिग्री जारी कराने का आरोप शिकायत में संदीप लहारिया ने आरोप लगाया है कि बर्खास्त छात्रों को गलत तरीके से एमबीबीएस डिग्री जारी की गईं। न तो उन्हें बहाल किया गया और न ही उन्होंने निर्धारित मानक पूरे किए। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह की भूमिका है। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जीवाजी यूनिवर्सिटी के संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी डिग्रियां जारी होने का आरोप लगाया गया है। ऑडियो में 16 लाख में डिग्री देने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार प्रशांत चतुर्वेदी का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें बर्खास्त छात्र के मामले में सफाई दी जा रही है। बातचीत में पूर्व छात्र द्वारा 16-16 लाख रुपए में डिग्री देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास कई ऑडियो और वीडियो हैं, जिनसे पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया जा सकता है। पूर्व छात्र संदीप लहारिया ने बाबू प्रशांत चतुर्वेदी के अलावा मेडिकल कॉलेज के डीन समेत कई अधिकारियों व जीवाजी यूनिवर्सिटी के गोपनीय शाखा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। जांच सौंप दी, लेकिन शिकायत का पता ही नहीं इस मामले में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से जब बात करना चाहा तो उन्होंने भी बाइट देने से मना कर दिया और इस शिकायत व गड़बड़झाला के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि कई शिकायतें आती हैं। यह शिकायत आई होगी, लेकिन उनकी जानकारी में नहीं है। जबकि वह इस शिकायत की जांच डॉक्टर प्रमोद कुमार छाबनिया को सौंप चुके हैं। मुझे तो अभी जांच मिली है, आकर बात करता हूं इस मामले में इस शिकायत की जांच कर रहे डॉ. प्रमोद कुमार छाबनिया से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे पास इस शिकायत की जांच आई है, लेकिन अभी मैं शहर से बाहर हूं। आकर ही कुछ बता पाऊंगा। ये खबर भी पढ़ें,… 100 वाली जांच 18 रुपए में…सरकार ने दे दिया ठेका राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच के लिए भोपाल की साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। कंपनी ने सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) की दरों से 81.2% कम कीमत पर बोली लगाकर यह टेंडर हासिल किया है। इसका मतलब है कि 100 रुपए की जांच अब करीब 18 रुपए में की जाएगी।पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली रेप-मर्डर, दावा- आरोपी नपुंसक निकला:रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई; बोला- रेप की कोशिश की, कर नहीं सका फिर मर्डर किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दो विमान आमने-सामने आए:टक्कर होते बची, 200 मीटर दूरी रह गई थी; एअर इंडिया फ्लाइट ने लिया था रॉन्ग टर्न

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुणे मर्डर- मंगेतर को पहाड़ी के किनारे बैठा देखा:सिया को तभी गिराने का आइडिया आया; कैफे में प्रेमी के साथ प्लानिंग, 18 दिन में मर्डर को अंजाम दिया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेसी के जन्मदिन पर सबसे बड़ा 85 फीट का स्टैच्यू: 70 टन स्टील, 18 महीने में तैयार; वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दावा-स्विट्जरलैंड में पाकिस्तानी आर्मी चीफ को मारने का प्लान था:पीस डील में शामिल होने गए थे, PAK की धमकी के बाद फैसला बदलना पड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कच्चा तेल 4 महीने में पहली बार $75 के नीचे:US-ईरान समझौते के बाद 3.1% गिरकर $74.73 पर आया, होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल गुजरा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });