बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह का टटीरी सॉन्ग कंट्रोवर्सी के बाद नए बदलाव के साथ एक बार फिर रिलीज के लिए तैयार है। सिंगर की टीम ने नए कलेवर के साथ इसका टीजर जारी किया, जिसके पिक्चराइजेशन में कई बदलाव दिखाई दे रहे है। टीजर के अंत में इसकी रिलीज डेट को रिविल किया है। लिखा- टटीरी फिर से, 14.04.2026। इसके साथ ही सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 पोस्ट भी शेयर की है। इसमें लिखा- इस नए वर्जन में उन सभी हिस्सों को हटाया गया है, जिन्हें आपत्तिजनक माना गया था। साथ ही अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके साथ, उनकी आवाज और विश्वास ने ही इस गाने को जिंदा रखा है। बता दें कि 1 मार्च को रिलीज हुए टटीरी सॉन्ग के कई दृश्यों और बोल को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई थी। सिंगर बादशाह के खिलाफ तीन एफआईआर तक दर्ज कराई गई थी। हरियाणा महिला आयोग ने तो पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी तक के आदेश जारी कर दिए थे। करीब एक सप्ताह पूर्व ही सिंगर ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगी थी। महिला आयोग के सामने पेश होकर मांगी माफी कुछ दिन पहले “टटीरी” गाने को लेकर विवाद बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ माना था। इस मामले में बादशाह के साथ निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी आयोग के सामने पेश हुए।आयोग ने गाने के बोल और प्रस्तुति पर सख्त नार?
बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग का न्यू टीजर जारी,VIDEO:कंट्रोवर्सी के बाद किए बदलाव, सिंगर ने लिखा- टटीरी फिर से; रिलीज डेट भी बताई
By worldprime
On: अप्रैल 11, 2026 8:04 पूर्वाह्न
---Advertisement---





