क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Mahtari Vandana Yojana: महिलाएं तुरंत कराएं ये काम; नहीं तो रुक सकती है महतारी वंदन की अगली किस्त

On: अप्रैल 11, 2026 4:17 अपराह्न
Follow Us:
mahtari vandana yojana: महिलाएं तुरंत कराएं ये काम; नहीं तो रुक सकती है महतारी वंदन की अगली किस्त
---Advertisement---

अम्बिकापुर: Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त करने के लिए अब ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में यह प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगी। (महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी)

tcw

महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनकी आगामी किस्तें रोकी जा सकती हैं। यह प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवन और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में पूरी की जाएगी। (Mahtari Vandana Yojana E-KYC)

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कार्य 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गया है, जिसे 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। वर्तमान में जिले में कुल 2,15,369 पात्र हितग्राही चिन्हित हैं, जिनका ई-केवायसी कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। (Mahtari Vandana e kyc last date)

Mahtari Vandan Yojana

ई-केवाईसी के दौरान यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड में अंकित नाम पूरी तरह मेल खाता हो। वर्तनी की छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी सत्यापन में बाधा आ सकती है। ऐसे में लाभार्थियों को पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर नाम का मिलान कर लेना चाहिए। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन देकर नाम संशोधन कराना होगा। (Mahtari Vandana Yojana e kyc Kaise kare)

छूटे हितग्राहियों को मिलेगा एक और मौका

निर्धारित समयसीमा 30 जून 2026 तक ई-केवायसी नहीं कराने वाले हितग्राहियों के लिए 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक विशेष अवसर दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ई-केवायसी कराया जा सकेगा।

Mahtari Vandan Yojana

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार ई-केवायसी कार्य को गति देने हेतु 06 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विकासखण्डों में वी.एल.ई. (टस्म्) एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण सीएससी राज्य कार्यालय रायपुर के परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र दास एवं रितेश शुक्ला द्वारा दिया गया। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि कोई हितग्राही ई-केवायसी कराने से वंचित रह जाता है, तो उनके लिए 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 के मध्य संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ई-केवायसी कराने की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे शत-प्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवायसी सुनिश्चित किया जा सके।

Mahtari Vandan Yojna: 30 जून तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो रुक जाएगी अगली किश्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });