भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने नई स्मार्टफोन सीरीज नोवा 2 लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ नोवा 2 और Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा पेश किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन Ai+ नोवा फ्लिप भी मार्केट में उतारा है। बजट और मिड-रेंज वाले नए फोन्स में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। Ai+ नोवा 2 को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है। Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: वैरिएंट वाइस प्राइस Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी Ai+ ने नोवा 2 सीरीज को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। नोवा 2 में बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का है, लेकिन अल्ट्रा मॉडल में फिनिश काफी स्मूथ और प्रीमियम फील देती है। दोनों फोन का वजन संतुलित रखा गया है, ताकि हाथ में पकड़ने पर यह भारी न लगे। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिस्प्ले: नोवा 2 अल्ट्रा में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। वहीं, नोवा 2 में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर अल्ट्रा मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर लगा है, जो 4
Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश
By worldprime
On: अप्रैल 11, 2026 10:52 अपराह्न
---Advertisement---





