पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दिन दो राउंड में 21 घंटे से ज्यादा शांति को लेकर बातचीत चली, लेकिन यह बेनतीजा रही। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समझौता न होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका बिना किसी डील के ही वापस लौट रहा है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका ने साफ किया था कि किन बातों पर समझौता हो सकता है, लेकिन ईरान ने इन शर्तों को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते के लिए जरूरी है कि ईरान ये वादा करे कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स पाकिस्तान में बातचीत जारी: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस समय इस्लामाबाद में ईरान के साथ आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बातचीत को लेकर उम्मीद जताई है, लेकिन ईरान ने अमेरिका पर गहरा अविश्वास भी जाहिर किया है। अमेरिका ने माइंस हटाने का अभियान शुरू किया: अमेरिकी सेना के सेंटकॉम (CENTCOM) ने कहा है कि अमेरिकी युद्धपोत समुद्री रास्ते को सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं। नेतन्याहू बोले- अभियान अभी खत्म नहीं: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनका कहना है कि हमले इसलिए किए गए क्योंकि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब था। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भावनात्मक मैसेज: ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ शुक्रवार रात प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे। ये बच्चे 28 फरवरी को मिसाइल हमले में मारे गए थे। इसका इल्जाम अमेरिका-इजराइल पर लगा था। लेबनान में हमले जारी: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, तुफाहता इलाके में हुए हमलों में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर है।
ईरान-अमेरिका में 21 घंटे बातचीत, कोई नतीजा नहीं:अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- हम बिना किसी डील के लौट रहे, यह ईरान के लिए बुरी खबर
By worldprime
On: अप्रैल 12, 2026 6:50 पूर्वाह्न
---Advertisement---