रायपुर/कांकेर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का सफाया हो चुका है,केंद्र और राज्य सरकार इसका एलान भी कर चुके है| हालिया,31 मार्च 2026 को फ़ाइनल डेड लाइन घोषित कर सरकार ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का नारा दिया है| इस बीच कांकेर के घने जंगलों में रूपी नामक एक महिला नक्सली को ठिकाने लगाने की जानकारी सामने आई है| बताया जाता है,कि एनकाउंटर के दौरान रूपी मारी गई | उसकी गिनती आखिरी महिला कमांडर के रूप में की जा रही थी| एक सर्च अभियान में रूपी की मुठभेड़ में मौत की पुष्टि की जा रही है | छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान अभी भी जारी है, कांकेर के पखांजूर इलाके में माचपल्ली के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। इसमें कथित नक्सली दलम मेढकी LOS कमांडर रूपी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है | पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। रूपी ने हथियार डालने से इंकार कर दिया था| कांकेर जिले के एसपी निखिल राखेचा के अनुसार, बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अधिकांश बड़े नक्सली कैडर या तो मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उनके मुताबिक, इस इलाके की अंतिम प्रमुख कमांडर के रूप में रूपी को देखा जा रहा था| उन्होंने दावा किया,कि रूपी के मारे जाने से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उधर,गरियाबंद जिले में भी नक्सलियों और सुर
छत्तीसगढ़ में नक्सली अभी भी सक्रिय,आत्मसमर्पण से इंकार करने वाली महिला कमांडर को फ़ोर्स ने मार गिराया…
By worldprime
On: अप्रैल 13, 2026 12:20 अपराह्न
---Advertisement---