Raigarh Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रायगढ़ जिले से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। (रायगढ़ ट्रेलर बाइक एक्सीडेंट पति-पत्नी की मौत). मिली जानकारी के अनुसार, घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह रोड की है। रविवार शाम करीब 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक (Raigarh Trailer Bike Accident) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।. हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पास के खेत में जा घुसा। वहीं बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। (Raigarh Trailer Bike Accident husband wife death). मृतकों की पहचान गुड्डू पटेल और रजनी पटेल के रूप में हुई है, जो पुसौर क्षेत्र के बिजना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Raigarh Accident: ट्रेलर-बाइक में जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत; युवती की हालत नाजुक
By worldprime
On: अप्रैल 13, 2026 1:29 अपराह्न
---Advertisement---