क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पहली बार AI से बनी ₹17,000 करोड़ की कंपनी:सिर्फ दो भाई संभालते हैं काम; सैम ऑल्टमैन की 1 बिलियन डॉलर वाली भविष्यवाणी सच हुई

On: अप्रैल 13, 2026 1:51 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

लॉस एंजेलिस में रहने वाले 41 साल के मैथ्यू गैलाघर ने AI की मदद से ₹17 हजार करोड़ की कंपनी बना दी। कंपनी का नाम मेडली है जिसे बनाने में सिर्फ दो महीने और 18 लाख रुपए खर्च हुए हैं। मेडवी एक टेलीहेल्थ स्टार्टअप है जो वजन घटाने वाली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और परामर्श देता है। यह इसलिए चर्चा में है क्योंकि इस कंपनी का सालाना रेवेन्यू करीब ₹17 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस कंपनी में सिर्फ दो कर्मचारी हैं। मैथ्यू गैलाघर और उनके भाई इलियट। कोड, कंटेंट, इमेज सारे काम AI से कराए मैथ्यू ने सॉफ्टवेयर का कोड, वेबसाइट का कंटेंट, विज्ञापन के लिए इमेज और वीडियो भी AI से बनाए। यहां तक कि कस्टमर सर्विस के लिए AI बॉट्स तैनात किए। दवाओं की डिलीवरी के लिए दूसरी प्लेटफॉर्म्स से पार्टनरशिप दवाओं की डिलीवरी और डॉक्टरों का काम देखने के लिए मैथ्यू ने ‘केयर वैलिडेट’ और ‘ओपनलूप’ जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ पार्टनरशिप की है। ये कंपनियां डॉक्टरों का नेटवर्क, दवाएं और शिपिंग संभालती हैं। मेडवी मुख्य रूप से AI के जरिए मार्केटिंग और कस्टमर एक्विजिशन का काम करती है। पहले साल करीब 3,13 करोड़ रुपए की सेल्स सितंबर 2024 में शुरू हुई इस कंपनी को पहले महीने में 300 और दूसरे महीने में 1,000 नए ग्राहक मिले। पहले पूरे साल में कंपनी ने करीब 3,700 करोड़ रुपए की सेल्स की। भ्रामक विज्ञापनों के लिए FDA की चेतावनी मिली अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कंपनी को भ्रामक विज्ञापनों के लिए चेतावनी भी दी है। इसके अलावा, कैलिफोर्निया में कंपनी पर एंटी-स्पैम कानून के उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज हुआ है। शुरुआत में कंपनी के AI चैटबॉट्स ने गलत कीमतें बताने जैसी गलतियां भी की थीं। भविष्य में भी कर्मचारियों की भर्ती की योजना नहीं मैथ्यू का कहना है कि वे ज्यादा लोग भर्ती नहीं करना चाहते क्योंकि इससे फैसले लेने में देरी होती है और खर्च बढ़ता है। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे कभी-कभी अकेलापन महसूस करते हैं, इसलिए शायद भविष्य में ‘साथ’ के लिए किसी को रखें। 60 कर्मचारियों वाली कंपनी घाटे में थी, 2 वाली मुनाफे में मैथ्यू का यह पहला बिजनेस नहीं है। 2016 csx उन्होंने ‘वॉच गैंग’ नाम की कंपनी शुरू की थी, जिसमें 60 कर्मचारी थे। रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद वह कंपनी कभी मुनाफे में नहीं आ पाई। इसके उलट, AI की मदद से सिर्फ दो लोगों द्वारा चलाई जा रही ‘मेडली’ आज करोड़ों के मुनाफे में है। सैम ऑल्टमैन की भविष्यवाणी सच हुई ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने 2024 में भविष्यवाणी की थी कि जल्द ही ऐसी कंपनियां आएंगी जो सिर्फ एक व्यक्ति चलाएगा और उनकी वैल्यू 1 अरब डॉलर होगी। मैथ्यू की सफलता पर ऑल्टमैन ने कहा कि वह इस शख्स से मिलना चाहेंगे जिसने उनकी भविष्यवाणी को सच कर दिखाया। नॉलेज पार्ट AI एजेंट्स क्या है? ये ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो बिना किसी इंसानी दखल के खुद से काम पूरा कर सकते हैं। जैसे- ईमेल का जवाब देना, डेटा का एनालिसिस करना या कस्टमर की शिकायतों को सुलझाना। क्या आप भी बना सकते हैं ऐसी कंपनी? एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘सोलप्रेन्योर’ के लिए 3 स्किल जरूरी हैं:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल:कहा- दोबारा आए तो मार डालूंगा, बैकफुट पर आए डिप्टी सीएम शिंदे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कनाडा ने माना- एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया:41 साल पहले आतंकी हमले में 329 लोगों की मौत हुई, ज्यादातर भारतीय मूल के थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी:RPSC ने 4037 पद बढ़ाए; 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के एग्जाम 12 जुलाई से

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मछुआरों ने समुद्र से देखा वेनेजुएला का भूकंप, VIDEO:बेसबॉल मैच छोड़कर भागे प्लेयर, रोते-बिलखते लोगों से भर गई सड़कें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NEET सॉल्‍वर गैंग में शामिल 2 लड़कियां स्‍टेट टॉपर थीं:पिता हर महीने 7 हजार भेजते थे, अब गिरफ्तार बेटी से मिलने भी नहीं जाते

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });