क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

महाराष्ट्र-ढोंगी अशोक खरात के 11 ठिकानों पर ED का छापा:52 संपत्तियां रडार पर; अश्लील वीडियो और धार्मिक सामान से करोड़ों की कमाई

On: अप्रैल 14, 2026 3:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को महाराष्ट्र के चर्चित रेप के आरोपी ढोंगी बाबा अशोक खरात के नासिक, पुणे और शिर्डी समेत 93 ठिकानों पर छापेमारी की। उसके यहां से जमीन, मंदिर, फार्महाउस और फर्जी बैंक खातों से बना सैकड़ों करोड़ का साम्राज्य सामने आया है। ED के मुताबिक, खरात ने तीसरे पक्ष के नाम पर 29 बैंक खाते खोले, जिनमें खुद को नॉमिनी बनाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक किया और पूरे नेटवर्क को नियंत्रित किया। इन खातों के जरिए कम से कम 23.5 करोड़ के लेनदेन का पता चला है। 229 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। ED ने यह केस नासिक पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया, जिसमें खरात पर उगाही, धार्मिक धोखाधड़ी और महिलाओं के शोषण जैसे आरोप हैं। खरात को एक महिला से 3 साल तक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। खरात मिलने के लिए 1 लाख तक लेता था ED के मुताबिक खरात ने मिरगांव में जमीन खरीदकर ईशान्येश्वर महादेव मंदिर बनवाया और धार्मिक आयोजनों से बड़ी भीड़ और चढ़ावे को फंडिंग का सोर्स बनाया। उससे मिलने के लिए 10 हजार से 1 लाख रुपए तक फीस वसूली जाती थी और महीनों इंतजार कराया जाता था। खरात साधारण वस्तुओं को ‘दैवीय शक्ति’ वाला बताकर महंगे दामों पर बेचता था। आगे इसी कमाई का निवेश जमीन में करता था। साथ ही मंदिर परिसर में नकली सांप-बाघ रखकर डर और चमत्कार का माहौल बनाया जाता था, जिससे श्रद्धालु प्रभावित हों। अश्लील वीडियो क्लिप्स से भी ऑनलाइन कमाई जांच एजेंसियों को खरात की 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स भी मिली हैं, जिन्हें सैकड़ों वेबसाइट्स पर अपलोड कर ऑनलाइन कमाई की जा रही थी। आरोप है कि खरात ‘शुद्धिकरण’ और तांत्रिक उपायों के नाम पर महिलाओं को फंसाता था। वह बीमारी, पारिवारिक विवाद या संतान की चाह रखने वालों को निशाना बनाता था। स्पाय कैम से वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था। SIT ने उसके पूर्व ऑफिस सहायक नीरज जाधव को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह लैपटॉप से CCTV फुटेज एक्सेस कर अश्लील क्लिप बनाता था। पुलिस ने दो लैपटॉप और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त किए हैं। वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पीड़ितों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है। 3.53 देशों की यात्रा का दावा, 15 बार तुर्किए गया खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। वह दावा करता था कि 154 देशों की यात्रा कर चुका है और 12 विदेशी भाषाएं जानता है। पिछले 5 साल में वह 15 बार तुर्किए गया। 1500 करोड़ का साम्राज्य, ₹9 लाख किलो का ‘चमत्कारी शहद’ खरात ने 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपए का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह ‘एल्विश हनी’ नाम से शहद बेचता था, जिसे तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया बताता था। दावा करता था कि इससे यौन शक्ति बढ़ती है। इसकी कीमत 9 लाख रुपए प्रति किलो तक रखी जाती थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इससे काला धन सफेद किया गया। पांच शहरों में फैला नेटवर्क, 3.5 एकड़ में कंट्रोल रुम मंत्री पर ‘अघोरी पूजा’ कराने का आरोप उसके भक्तों में अफसर, नेता, उद्योगपति और डॉक्टर जैसे हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। इस केस में कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खरात की कई नेताओं और प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं। खरात के नेताओं और अफसरों से संबंध सामने आने के बाद मामला राजनीतिक हो गया है। प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे पाटिल का तबादला कर दिया। उनकी पत्नी और खरात परिवार के बीच जमीन साझेदारी सामने आई। रियल एस्टेट और बिजनेस कनेक्शन की जांच हो रही है वहीं, कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने सीएम बनने के लिए ‘अघोरी पूजा’ करवाई थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। एक फोटो में वे कथित रूप से खरात की ‘पादुका पूजन’ करते दिखी थीं। इधर मंगलवार को नासिक कोर्ट में खरात की पेशी के दौरान भीड़ ने पुलिस वैन पर पथराव किया। कोर्ट ने खरात की पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक बढ़ा दी है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का रीयूनियन:अंशुला के रिसेप्शन में ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर साथ में किया डांस, ‘धुरंधर’ के गाने पर भी झूमे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 300 अंक की तेजी:76,850 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; कंज्यूमर ड्यूरेबल और बैंकिंग शेयर्स खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CHHATTISGARH | 4 दिन बरसेंगे बादल, इन इलाकों में भारी बारिश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की:बुशहर-चाबहार समेत कई शहर निशाने पर; ट्रम्प बोले- हर हमले का 20 गुना ताकत से जवाब देंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नकली नोट में गांधीजी का वाटरमार्क, सिल्वर लाइन भी:एक पेपर पर छपते 500 के 5 नोट, इंडस्ट्री की तरह गैंग में प्रोडक्शन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत:एमपी में युवक नदी में बहा; सूरत में बाढ़ से 3 दिन में 19 की जान गई

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });