सारा अली खान तीन दिन के लिए उत्तराखंड में ट्रैकिंग के लिए पहुंचीं। इस दौरान वे टिहरी में 18 किलोमीटर पैदल चलीं। उन्होंने पंवाली कांठा बुग्याल में ट्रैकिंग कर बर्फबारी और पहाड़ी की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। इस दौरान सारा ने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर वहां के पहाड़ी खाना भी खाया। वह यहां तीन दिन रुकीं। स्काईहाइक कंपनी के ट्रैकर कुलदीप रावत ने बताया कि सारा अली खान टिहरी के घुत्तू क्षेत्र पहुंचीं। उन्होंने ग्वाणा गांव से लगभग 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक की शुरुआत की। यह ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है। ट्रैक के दौरान सारा ने दोफन नामक स्थान पर रात्रि विश्राम किया। यहां होटल या रेस्टोरेंट जैसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद सारा ने बर्फबारी के बीच टेंट में रुककर रात बिताई। सारा ने लाल चावल, मंडवे की रोटी और लिंगड़ी की सब्जी खाई अगले दिन सुबह वह पंवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं, जहां इन दिनों ताजा बर्फबारी के कारण पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढका हुआ है। उन्होंने बुग्यालों की मनमोहक वादियों और बर्फीले नजारों के बीच काफी समय बिताया। देर शाम वह दोफन वापस लौटीं और अगले दिन घुत्तू के लिए रवाना हो गईं। वे शनिवार को आई थीं और सोमवार शाम को वापस लौट गईं। ट्रैक के दौरान सारा अली खान ने स्थानी
सारा अली खान ने उत्तराखंड में की ट्रैकिंग:तीन दिन तक 18km पैदल चली, मंडवे की रोटी और लिंगड़ी की सब्जी खाई
By worldprime
On: अप्रैल 14, 2026 8:41 पूर्वाह्न
---Advertisement---