रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली, जिसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं, तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 का इंडिया में नेट कलेक्शन ₹1,088.62 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹1,303.37 करोड़ हो चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने ₹415.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,718.62 करोड़ पहुंच गया है। बता दें कि ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹3,025.97 करोड़ पहुंचा 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने दुनियाभर में करीब ₹1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 19 मार्च 2026 में रिलीज हुए इसके सीक्वल धुरंधर 2 ने महज 26 दिनों के भीतर लगभग ₹1,718.62 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह दोनों फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹3,025.97 करोड़ पहुंच गया है। खास बात यह है कि धुरंधर 2 अभी सिनेमाघरों में चल रही है। धुरंधर ने कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा की अन्य बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा की दोनों पार्ट की कुल कमाई करीब ₹2,192 करोड़ के आसपास रही थी। पुष्पा ने करीब ₹350.10 क
‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड ₹3000 करोड़ कमाए:ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म; पहले पार्ट ने ₹1307 करोड़, दूसरे ने ₹1718 करोड़ कमाए
By worldprime
On: अप्रैल 14, 2026 12:43 अपराह्न
---Advertisement---