Jashpur Suicide: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरापारा के कठरापारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, इसी बीच दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। (जशपुर शादी से पहले दुल्हन की मौत)
जानकारी के अनुसार, सुखरापारा निवासी पंकज सिदार और रायगढ़ जिले के पोतरा गांव निवासी मोनिका सिदार के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों की सहमति से 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी की तारीख तय की गई थी और घर में तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। (जशपुर दुल्हन सुसाइड केस)
तनाव में थी युवती (Jashpur bride suicide before marriage)
ग्रामीणों के मुताबिक, शादी में मायके पक्ष के कुछ लोगों के शामिल नहीं होने की बात सामने आने के बाद युवती तनाव में आ गई थी। घटना की रात उसने भोजन भी नहीं किया और अपने कमरे में चली गई।
सुबह कमरे में मिली लटकी हुई लाश
अगले दिन सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो कमरे में झांककर देखा गया, जहां युवती दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
