Durg News: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरझाल में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।. मृतक की पहचान 40 वर्षीय असुर मरकाम के रूप में हुई है, जो पेशे से हाईवा चालक था। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।. परिजनों के अनुसार, असुर मरकाम शराब पीने का आदी था और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था। इसी वजह से इस बार भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई, क्योंकि वह पहले भी कई बार 2-3 दिनों तक घर से बाहर रह चुका था।. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
Durg News: सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
By worldprime
On: अप्रैल 14, 2026 12:59 अपराह्न
---Advertisement---