बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरर बाइक डोमिनार 400 का नया वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत और इंजन में हुआ बदलाव है। कंपनी ने डोमिनार 400 की कीमत में 37,000 रुपए की बड़ी कटौती की है। अब दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.04 लाख रुपए तय की गई है। इससे पहले इस बाइक की कीमत 2.40 लाख रुपए थी। कीमत कम करने के पीछे मुख्य वजह इंजन के साइज (डिस्प्लेसमेंट) को घटाना है, जिससे बाइक अब कम टैक्स स्लैब के दायरे में आ गई है। 18% टैक्स ब्रैकेट में आई बाइक, इसलिए दाम घटे दरअसल, भारत में 350cc से ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर 40% टैक्स (GST + सेस) लगता है। वहीं 350cc से कम क्षमता वाली बाइक्स पर केवल 18% टैक्स लगता है। बजाज ने डोमिनार के पुराने 373cc इंजन को डाउनसाइज करके अब 349cc कर दिया है। इंजन के इस छोटे बदलाव की वजह से बाइक सीधे तौर पर कम टैक्स वाले ब्रैकेट में आ गई, जिसका फायदा कंपनी ने कीमत घटाकर ग्राहकों को दिया है। हाल ही में बजाज ने ट्रायम्फ रेंज के साथ भी यही प्रयोग किया था। इंजन में क्या बदला: स्ट्रोक कम किया, पावर बरकरार तकनीकी तौर पर देखें तो बजाज ने 349cc का यह नया इंजन पुराने इंजन के बोर को बरकरार रखते हुए उसके स्ट्रोक को छोटा करके तैयार किया है। डोमिनार 250 से अब सिर्फ 26 हजार रुपए महंगी कीमत में भारी कटौती के बाद डोमिनार 400 अब डोमिनार 250 के काफी करी?
बजाज डोमिनार-400 का नया मॉडल लॉन्च:कीमत ₹37,000 कम हुई, 349cc के नए इंजन से टैक्स में बचत; 40hp की पावर और 190Kg वजन
By worldprime
On: अप्रैल 14, 2026 5:15 अपराह्न
---Advertisement---