क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Population Survey: कैसे भरें जनगणना फॉर्म, क्या होंगे 33 सवाल; एक क्लिक में पूरी जानकारी ?

On: अप्रैल 14, 2026 6:02 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Population Survey: छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना को लेकर बड़ी तैयारी की गई है। राज्य में जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। गृह विभाग के अनुसार पहला चरण मकान सूचीकरण और गणना का होगा, जो 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में आयोजित किया जाएगा। (छत्तीसगढ़ जनगणना 2026)

tcw

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद प्रत्येक व्यक्ति के लिए SE ID जनरेट की जाएगी और प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। (janganana me kya sawal puchhenge)

Census In Chhattisgarh 300x170

आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के लिए जिले में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Whatsapp Image 2026 04 13 At 73726 Pm 1 1776148053 300x225

छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशालय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी जोन में स्कूलों और निर्धारित केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, डेटा संग्रहण और रिपोर्टिंग के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि मैदानी स्तर पर कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। (जनगणना सवाल)

Whatsapp Image 2026 04 13 At 73726 Pm 1776148064 300x225

लापरवाही पर सख्त निर्देश (CG Census Survey)

निरीक्षण के दौरान सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 1 मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के पहले चरण के सभी कार्य तय समय सीमा में और पूरी शुद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Images

उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान नगर निगम जनगणना शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, जोन 1 के चार्ज अधिकारी अंशुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

CG Population Survey

पूछे जाएंगे 33 सवाल

पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान, परिवार, सुविधाएं और डिजिटल संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी।

1. भवन नंबर
2. जनगणना मकान नंबर
3. फर्श किस चीज का बना है
4. दीवार किस चीज की बनी है
5. छत किस चीज की बनी है
6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
7. मकान की हालत कैसी है
8. घर का नंबर (परिवार के लिए)
9. कुल कितने लोग रहते हैं
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)
12. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
13. मकान अपना है या किराए का
14. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
15. कितने शादीशुदा जोड़े हैं
16. पीने का पानी कहां से आता है
17. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
18. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
19. शौचालय है या नहीं
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
22. नहाने की जगह है या नहीं
23. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
26. टीवी है या नहीं
27. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
28. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
29. मोबाइल/फोन है या नहीं
30. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
31. कार/जीप/वैन है या नहीं
32. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
33. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)

CG Population Survey: छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में होगी जनगणना, 62,500 कर्मचारियों की तैनाती, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

BOILER BLAST UPDATE | 20 मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा झुलसे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अब भारत में ही बनेंगे तेजस फाइटर जेट के इंजन:अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के बीच समझौता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अब भारत में ही बनेंगे तेजस फाइटर जेट के इंजन:अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के बीच समझौता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NSA डोभाल बोले-जंग का मकसद दुश्मन का मनोबल तोड़ना:देश की सुरक्षा सिर्फ सेना की ताकत से तय नहीं होती, जनता की इच्छाशक्ति सबसे जरूरी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NSA डोभाल बोले-जंग का मकसद दुश्मन का मनोबल तोड़ना:देश की सुरक्षा सिर्फ सेना की ताकत से तय नहीं होती, जनता की इच्छाशक्ति सबसे जरूरी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज की सरकारी नौकरी:SSC में 3003 पदों पर निकली भर्ती; बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में 899 वैकेंसी, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 28 ओपनिंग्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });