Balod Accident: बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुंडरदेही नगर में होर्डिंग पर पोस्टर लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।. मिली जानकारी के अनुसार, युवक होर्डिंग पर चढ़कर पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।. मृतक की पहचान महाजीत (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के भोपाल का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Balod Accident: होर्डिंग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत
By worldprime
On: अप्रैल 14, 2026 6:45 अपराह्न
---Advertisement---