क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bhilai Jaundice Case: भिलाई में पीलिया का कहर, 37 मरीज मिलने से हड़कंप, घर-घर सर्वे जारी

On: अप्रैल 15, 2026 2:06 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Bhilai Jaundice Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर के वार्ड-67, सेक्टर-7 (सड़क 37ए) में पीलिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इलाके में अब तक 37 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। 14 अप्रैल 2026 को स्वास्थ्य टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया और आवश्यक कदम उठाए।

tcw

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन और जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के मार्गदर्शन में टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल अस्पताल सुपेला के प्रभारी डॉ. पियाम सिंह, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट रितिका सोनवानी सहित स्वास्थ्य कर्मी और मितानिन उपस्थित रहे।

अब तक इस क्षेत्र में कुल 37 पीलिया के मरीज सामने आ चुके हैं। ताजा सर्वे में 1 नया मरीज मिला है, जबकि 1 पुराना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुका है। वर्तमान में शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 3 मरीज, पल्स हॉस्पिटल में 1 मरीज उपचाररत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

Jaundice 300x200 Vaj402fg Kala Piliya 625x300 07 September 23 300x169

घर-घर सर्वे

स्वास्थ्य टीम ने सेक्टर-7 के प्रभावित इलाके में 80 घरों का सर्वे किया। इस दौरान संदिग्ध मरीजों की पहचान कर 13 लोगों के सैंपल लिए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए मौके पर ही जांच और उपचार की सुविधा भी दी गई। एक नए मरीज को भर्ती की सलाह दी गई।

बीमारी का कारण और लक्षण

पीलिया एक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से दूषित पानी और भोजन के कारण फैलता है। यह वायरस संक्रमण से होता है और इसके लक्षण 15 से 50 दिनों के भीतर सामने आते हैं।
प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं: भूख न लगना, पीले रंग की पेशाब, उल्टी और सिरदर्द, कमजोरी और थकान, आंखों और त्वचा का पीला होना, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना।

पानी सप्लाई पर फोकस

जांच में सामने आया कि इलाके में पानी की सप्लाई नगर निगम द्वारा की जा रही है। पाइपलाइन में गड़बड़ी की आशंका के चलते उसे बदला जा रहा है, ताकि दूषित पानी की समस्या खत्म हो सके। इस कार्य में भिलाई इस्पात संयंत्र भी सहयोग कर रहा है।

स्वास्थ्य टीम ने क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता, उबालकर पानी पीने और साफ भोजन करने की सलाह दी। मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के जरिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि पीलिया के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। समय पर इलाज और सावधानी ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आईपीएल में लखनऊ के नए ‘प्रिंस’: पिता को डर था- बड़े खिलाड़ियों के बीच बेटे का नंबर नहीं आएगा, इस सीजन एलएसजी के बेस्ट गेंदबाज

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एक्ट्रेस सोनम बाजवा की नई फिल्म पर रोक:चंडीगढ़ कोर्ट ने कॉपीराइट विवाद में रिलीज पर लगाई स्टे; 28 अप्रैल को अगली सुनवाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- मूर्ति छूना ईश्वर का अपमान कैसे:सबरीमाला के वकील बोले- भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी, इसलिए पूजा की प्रथा भी वैसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- विज्ञान और धर्म दोनों से नहीं मिली शांति:राजा से विज्ञान तक सब मॉडल फेल; दुनिया अब भारत के ज्ञान से उम्मीद लगा रही

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Breaking: महिला आरक्षण बिल पर एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी BJP सरकार !

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इवेंट में इग्नोर होने पर आया सीनियर एक्टर का रिएक्शन:कहा- ऐसा कुछ नहीं हुआ, मुझे वहां से जल्दी निकलना था; वीडियो में मंच के पीछे से उतरते दिखे थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });