Durg Theft: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही दिन में चोरी की 4 वारदातों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 अप्रैल को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। जामुल थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा दो मामले सामने आए हैं, जबकि मोहन नगर और पद्मनाभपुर में एक-एक घटना दर्ज की गई है।. चोरों ने बंद मकानों, निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। कहीं ताला तोड़कर तो कहीं दीवार तोड़कर चोरी की गई। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।. पहला मामला जामुल थाना क्षेत्र का है, जहां सेक्टर-07 भिलाई निवासी वकील प्रेम प्रकाश यादव (61) के निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया गया। कैलाश नगर एकता चौक के पास स्थित उनके नए घर के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने पानी का मोटर, केबल, लोहे काटने की मशीन सहित करीब 20 हजार रुपए का सामान पार कर दिया।. दूसरी घटना भी जामुल क्षेत्र के आम्रपाली फेस-2 हाउसिंग बोर्ड की है। सिम्मु श्याम लाल अहिरवार परिवार के साथ शादी में गए थे। देर रात लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर पूजा स्थल से सोने की चैन, करीब 5500 रुपए नकद और एलसीडी टीवी ले गए। इस चोरी की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई गई है। इसी रात आसपास के दो अन्य घरों में भी चोरी की घटना हुई।. तीसरी घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर की है, जहां ब्यूटी पार्लर संचालिका ज्योति आडिल की एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई। 11 अप्रैल को सुबह पार्लर के बाहर खड़ी की गई स्कूटी शाम तक गायब हो गई। इसकी कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई गई है।. चौथी घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की है, जहां बंद मकान को निशाना बनाया गया। कांशीराम देवांगन अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर अलमारी से चांदी की मूर्तियां, मोती की माला, करीब 1400 रुपए के सिक्के, घड़ी और 35 हजार रुपए नकद गायब मिले। कुल नुकसान करीब 50 हजार रुपए आंका गया है। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
Durg Theft: एक ही दिन में 4 चोरी, बंद मकानों और वाहनों को बनाया निशाना; कैश और जेवर ले उड़े चोर
By worldprime
On: अप्रैल 15, 2026 4:48 अपराह्न
---Advertisement---